डॉ रेड्डीज नवंबर में DCGI को सौंप सकती है स्पुतनिक वी लाइट का ट्रायल डेटा
नई दिल्ली, 30 अक्टूबर: भारत सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लगातार वैक्सीन को अप्रूवल दे रही है। इसी क्रम में डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड एकल खुराक वाले रूसी कोविड-19 टीका स्पुतनिक लाइट के तीसरे चरण का परीक्षण आंकड़ा भारतीय दवा नियामक को नवंबर सौंप सकती है। साथ ही कंपनी दो समूह में 2 से 18 वर्ष के बच्चों में टीका का परीक्षण करने की तैयारी कर रही है। डीसीजीआई स्पूतनिक की डबल डोज वाली वैक्सीन को पहले ही मंजूरी दे चुका है।

डॉ. रेड्डीज के सीईओ अधिकारी (एपीआई और सेवाएं) दीपक सपरा ने कहा कि दवा निर्माता कंपनी स्पुतनिक वी को बूस्टर डोज के रूप में पेश करने पर परीक्षण करने के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) के साथ चर्चा कर रही है। उन्होंने बताया कि डॉ रेड्डीज स्पुतनिक वी की आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार के साथ चर्चा करने की कोशिश कर रही है। कंपनी निजी क्षेत्र में टीके की खरीद में नरमी देख रही है।
Recommended Video
सपरा ने कहा, जहां तक स्पुतनिक लाइट का संबंध है, हम अपने क्लिनिकल परीक्षण की प्रक्रिया में हैं और हम उम्मीद करते हैं कि हम नवंबर महीने में डीसीजीआई को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक बूस्टर डोज के रूप में स्पुतनिक के इस्तेमाल की बात है, हमने अपने प्रोटोकॉल को अंतिम रूप दे दिया है। हम डीसीजीआई के साथ स्पुतनिक बूस्टर डोज के परीक्षण शुरू करने के लिए चर्चा कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जरूरतों को पूरा करने के अलावा, डॉ रेड्डीज अपने सहयोगियों के साथ चर्चा कर रहा है ताकि एशिया-प्रशांत, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में विशेष रूप से अन्य देशों में इसका इस्तेमाल किया जा सके। पिछले अगस्त में आयोजित एसईसी की बैठक की सिफारिशों के अनुसार, भारत में वैक्सीन के विपणन के लिए रसियन डायरेक्ट इवेस्टमेंट फंड के साथ करार करने वाली डॉ रेड्डीज ने स्पुतनिक लाइट वैक्सीन के तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षण के अद्यतन सुरक्षा, प्रतिरक्षात्मकता और प्रभावकारिता डेटा प्रस्तुत किया था।












Click it and Unblock the Notifications