आरएसएस के मंच पर प्रणब मुखर्जी के भाषण को अपने पक्ष में बताने में जुटे कांग्रेस-BJP

आरएसएस के मंच पर प्रणब मुखर्जी के भाषण को कांग्रेस-बीजेपी एक-दूसरे से लिए बता रहे हैं नसीहत

नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति और कांग्रेस नेता प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर मुख्यालय में संघ के तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग के समापन समारोह को संबोधित किया। प्रणब मुखर्जी के संबोधन के बाद कांग्रेस और बीजेपी नेता प्रतिक्रिया दे रहे हैं। दोनों ही पार्टियां प्रणब मुखर्जी के संबोधन को एक दूसरे के लिए नसीहत बता रहे हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रणव मुखर्जी ने आरएसएस को उनके ही मुख्यालय में सच का आईना दिखाया। उन्होंने मोदी सरकार को राजधर्म की बात याद दिलाई।

 Dr.Pranab Mukherjee has shown the mirror to RSS at their HQ: Congress

प्रणब मुखर्जी के संबोधन के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रणब मुखर्जी ने विविधता में एकता की बात की। मोदी सरकार को राजधर्म की याद दिलाई। उन्‍होंने संघ के मुख्यालय से देश की खूबसूरती को बताया। उन्होंने अपने संबोधन के जरिए पीएम मोदी को बताया कि राष्‍ट्रवाद क्‍या है। उन्होंने संघ को सच्‍चाई का आईना दिखाने का प्रयास किया। प्रणब मुखर्जी द्वारा हेडगेवार को भारत मां का सपूत बताने उन्होंने कहा कि वो मात्र आवश्यक औपचारिकता थी।


वहीं कांग्रेस नेता ने पवन खेड़ा ने कहा कि प्रणब मुखर्जी ने संघ मुख्यालय में अपने संबोधन में जो कुछ कहा उसे समझने में आरएसएस और बीजेपी को अरसा लग जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रणब मुखर्जी ने अपने संबोधन के जरिए संघ को आईना दिखाया, जिसमें अपना चेहरा देखने के बाद उन्हें अफसोस होगा कि प्रणब मुखर्जी को क्यों बुलाया।

प्रणब मुखर्जी द्वारा संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को भारत का सपूर बताने पर कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि आरएसएस के मुख्यालय में प्रणब दा की तस्वीरों ने कांग्रेस के लाखों कार्यकर्ताओं को नाराज किया है। उन्होंने कहा कि संवाद केवल उन्हीं के साथ हो सकता है जो सुनने, अपनाने और बदलाव लाने के लिए तैयार हों।


वहीं जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि प्रणब मुखर्जी पूरे राष्‍ट्र के हैं। उन्होंने संवाद की परंपरा का कायम रखा। उन्होंने राजा को सबक भी दिया। वहीं भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रणब मुखर्जी ने अपने भाषण की शुरुआत हमारे विचार से की। उन्होंने अपना संबोधन भारत को पहला राष्‍ट्र बताते हुए की, जो हमारा विचार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+