डॉ. प्रदीप कुमार जोशी बने यूपीएससी के नए चेयरमैन, अरविंद सक्सेना की लेंगे जगह

नई दिल्ली। डॉ. प्रदीप कुमार जोशी को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। शुक्रवार को उन्होंने अपने पद की शपथ ली। यूपीएससी के अध्यक्ष के तौर पर जोशी का कार्यकाल 12 मई 2021 तक होगा। डॉ जोशी अभी तक आयोग के सदस्य थे। छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष रह चुके प्रदीप कुमार जोशी मई 2015 में यूपीएससी के सदस्य बने थे। यूपीएससी चेयरमैन के तौर पर प्रदीप कुमार जोशी अरविंद सक्सेना की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल आज खत्म हो गया है।

Dr Pradeep Kumar Joshi takes oath as the Chairman of Union Public Service Commission UPSC

इस समय भीम सेन बस्सी, एयर मार्शल ए एस भोंसले (सेवानिवृत्त), सुजाता मेहता, मनोज सोनी, स्मिता नागराज, एम सत्यवती, भारत भूषण व्यास, टी सी ए आनंद और राजीव नयन चौबे यूपीएससी के अन्य सदस्य हैं। जोशी की नियुक्ति अध्यक्ष के तौर पर हो जान के बाद यूपीएससी में एक सदस्य की जगह खाली हो गई है।

यूपीएससी भारत के नौकरशाहों एवं राजनयिकों समेत अहम पदों पर नियुक्ति के लिए सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन करता है। उम्मीदवारों का चयन इंडियन एडमिनिस्ट्रेशन सर्विस, इंडियन पुलिस सर्विस, इंडियन फॉरेन सर्विस और दूसरे ग्रेड ए और बी लेवल सर्विसेज के अधिकारियों के रूप में किया जाता है।

गृह मंत्रालय ने भी की कई अहम नियुक्तियां

आज ही गृह मंत्रालय ने भी कई अहम नियुक्तियां की है। आईपीएस अधिकारी अरविंद दीप को सीआईएसएफ का एडीजी बनाया गया है। वहीं सीबीआई के संयुक्त डायरेक्टर अमित मोहन प्रसाद को अब आईटीबीपी का एडीजी बना दिया गया है। सीआईएसएफ के डीआईजी दयाक गंगवार को सीआईएसएफ का आईजी बनाया गया है। वहीं आईपीएस पीएस रानीपसे सीआरपीएफ के नए आईजी होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+