Dr Manmohan Singh Funeral: कब होगा पूर्व पीएम का अंतिम संस्कार? जानिए कैसे होती है राजकीय सम्मान के साथ विदाई?
Dr Manmohan Singh Funeral: देश के पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह अब हमारे बीच में नहीं हैं। उनका कल रात को निधन हो गया। गुरुवार शाम को उनकी तबीयत काफी खराब हुई थी, जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
92 वर्ष की अवस्था में दुनिया को अलविदा कहने वाले मनमोहन सिंह के निधन के साथ ही राजनीति के एक युग का अंत हुआ है। देश में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान हुआ है तो वहीं कांग्रेस ने अपने सारे कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक डॉ. मनमोहन सिंह की बेटी अमेरिका से भारत के लिए रवाना हो चुकी हैं और आज शाम तक दिल्ली पहुंचेंगी इसलिए डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा।
इस बारे में बात करते हए दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा कि 'हम इसकी आधिकारिक घोषणा करेंगे।' अभी खबर आ रही है कि कल 10 बजे के बाद राजघाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। मालूम हो कि मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री रहे हैं इसलिए उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से किया जाएगा।
26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था जन्म
आपको बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया। डॉ. सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंजाब यूनिवर्सिटी से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में उच्च शिक्षा प्राप्त की।
अपना करियर एक अर्थशास्त्री के रूप में शुरू किया
डॉ. सिंह ने अपना करियर एक अर्थशास्त्री के रूप में शुरू किया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ), और भारतीय रिजर्व बैंक में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। 1991 में, जब भारत आर्थिक संकट से जूझ रहा था, तो तत्कालीन प्रधानमंत्री पी. वी. नरसिम्हा राव ने उन्हें वित्त मंत्री नियुक्त किया।
'भारत की अर्थव्यवस्था के लिए यह स्वर्णिम युग'
डॉ. सिंह ने 1991 में भारत के आर्थिक सुधारों का नेतृत्व किया। उन्होंने उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की नीतियों को लागू किया। भारत की अर्थव्यवस्था के लिए यह स्वर्णिम युग था।
राजकीय सम्मान क्या होता है?
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किसी व्यक्ति को दी जाने वाली सबसे बड़ी श्रद्धांजलियों में से एक है। डॉ मनमोहन सिंह का का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
कौन-कौन होता है योग्य?
- राजनेता जैसे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल, और अन्य प्रमुख राजनीतिक हस्तियां।
- देश की रक्षा में शहीद हुए जवान और अधिकारी।
- प्रसिद्ध नागरिक जिन्होंने साहित्य, कला, विज्ञान, और खेल के क्षेत्र में प्रतिष्ठित काम किया हो।
- समाज की भलाई के लिए असाधारण कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता।
राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया
- राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग
- तोपों की सलामी
- सैन्य बैंड
- शोक जुलूस
- श्रद्धांजलि अर्पण
यानी कि अंतिम संस्कार से पहले पहले पार्थिव शरीर को तिरंगे लपेटा जाता है फिर 21 तोपों की सलामी दी जाती है। 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित होता है और इस दौरान तिरंगा आधा झुका रहता है और देश में राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications