Dr Manmohan Singh RIP: 'आए भी इसी डेट को और गए भी इसी तारीख को', पूर्व PM का 26 नंबर से है खास कनेक्शन

Dr Manmohan Singh RIP: देश के पूर्व पीएम और भारतीय 'अर्थव्‍यवस्‍था के भीष्‍म पितामह कहे जाने वाले डॉ मनमोहन सिंह ने गुरुवार को दुनिया से सदा के लिए विदाई ले ली। उनके निधन से पूरे भारत में शोक की लहर है। मनमोहन सिंह पूरे 10 साल देश के पीएम रहे हालांकि उनकी सरकार पर कई घोटालों के आरोप लगे थे लेकिन इसके बावजूद डॉ मनमोहन सिंह ईमानदार पीएम रूप में हमेशा याद किए गए।

अब आप इसे संयोग कहें या भाग्य का लिखा कि देश का ये दिग्गज नेता जिस तारीख को दुनिया में आया उसी तारीख को दुनिया से विदा भी हुआ है, जी हां उनकी बर्थ डेट और डेथ नंबर दोनों एक ही हैं।

Dr Manmohan Singh RIP

दरअसल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की लाइफ में 26 नंबर काफी अहम था। वो 26 सितंबर, 1932 को विभाजित भारत के पंजाब प्रांत के गाह गांव में जन्मे थे तो वहीं 26 दिसंबर 2024 को उन्होंने दुनिया से विदाई ले ली।

'मजबूत इच्छा शक्ति से इंसान अपने हर ख्वाब को पूरा कर सकता है'

आपको बता दें कि अविभाजित भारत के एक छोटे से गांव से देश में राजनीतिक नेतृत्व के शिखर तक की उनकी यात्रा असाधारण रही है, जिसे कोई भूल नहीं सकता है। उन्होंने साबित किया कि लगातार मेहनत और मजबूत इच्छा शक्ति से इंसान अपने हर ख्वाब को पूरा कर सकता है।

पीएम मोदी ने कही खास बात

पीएम नरेंद्र मोदी ने डॉ सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने एक वीडियो मैसेज जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 'पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन से बहुत ज्यादा पीड़ा हुई है, जिसे शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है। एक सांसद के तौर पर उनकी निष्ठा सभी के लिए प्रेरणा है, वो लोगों के लिए मिसाल थे।'

'हमेशा विभिन्न दलों के नेताओं के साथ अपने संबंध बनाए रखे'

'देश के महत्वपूर्ण अवसरों पर वो व्हीलचेयर पर संसद आते थे और सांसद के तौर पर अपना कर्तव्य निभाते थे, जो ये बताने के लिए काफी है कि अपने फर्ज के प्रति कितनासमर्पित थे। उन्होंने हमेशा विभिन्न दलों के नेताओं के साथ अपने संबंध बनाए रखे और सभी के लिए हमेशा उपलब्ध रहे। जब मैं सीएम था, तो मैं विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों पर चर्चा करता था। उनके निधन पर मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और देश के हर नागरिक की ओर से डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+