हर्षवर्धन को दिल्ली में भाजपा की जीत का भरोसा

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में अपनी मां के साथ मताधिकार का इस्तेमाल किया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का भरोसा जताया।हर्षवर्धन ने मतदान के बाद संवाददाताओं से कहा, "यह भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी।"

Dr Harshvardhan

हर्षवर्धन पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे, लेकिन इस बार किरण बेदी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में आम आदमी पार्टी (आप) को भाजपा से आगे बताए जाने पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में हर्षवर्धन ने कहा, "हम इसे सही नहीं मानते। मुझे 100 फीसदी भरोसा है कि भाजपा जीतेगी। मैं परिणाम आने से पहले इन चुनाव सर्वेक्षणों पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।"

वहीं, नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती दे रहीं भाजपा की नुपुर शर्मा का भी कहना है कि वह दिल्ली में भाजपा की जीत को लेकर आश्वस्त हैं।

दिल्ली विधानसभा की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान शनिवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+