गोरखपुर: बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या, गांववालों ने जलाई पुलिस जीप
गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में बदमाशों ने बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देने के बाद से बदमाश मौके से फरार हो गये हैं। मामला झंगहा थाना के गजाई कोल गांव का है। बदमाशों ने जयहिन्द यादव और बेटे नागेन्द्र यादव की गोली मारकर हत्या की गई है। इस डबल मर्डर के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों की पत्थरबाजी कर के पुलिस की जीप को क्षतिग्रस्त किया है।

गुस्साई भीड़ ने पुलिस की जीप और पीआरवी वैन को आग के हवाले किया है। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। साथ ही कई राऊड हवाई फायरिग कर भीड़ को भगाया।
झगहा के थानेदार ने उच्चाधिकारियों को फोन कर अतिरिक्त फोर्स भेजने की मांग की है। घटनास्थल पर ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया। जिसकी वजह से पुलिस शवों को कब्जे में नहीं ले पाई। वहीं गांव में तनाव को देखते हुये कई थाने की फोर्स को तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications