Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand News: 5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान

Pushkar Singh Dhami के नेतृत्व में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान 45 दिनों की अवधि के बाद अभूतपूर्व उपलब्धियों के साथ शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। इस विशेष अभियान के तहत प्रदेशभर में 681 शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें 5,33,452 नागरिकों ने प्रत्यक्ष भागीदारी कर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उठाया और अपनी समस्याएं दर्ज कराईं।

Uttarakhand doorstep services campaign milestone

अभियान का उद्देश्य आम लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से राहत देना और प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक पहुंचाना था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिसंबर माह से शुरू हुए इस अभियान के तहत 20 फरवरी तक लगातार 45 दिनों तक प्रदेशभर में शिविर आयोजित किए गए। अकेले शुक्रवार को 11 शिविरों का आयोजन हुआ, जिनमें 8,209 नागरिकों ने प्रतिभाग किया।

अभियान के दौरान प्रदेशभर से 51,053 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 33,755 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों के लिए 74,184 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

शिविरों के माध्यम से करीब तीन लाख लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का सीधा लाभ मिला। सरकार का कहना है कि यह अभियान सुशासन की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हुआ है, जिसमें योजनाओं के क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।

आगे भी जारी रहेगा जनसंपर्क

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोगों को बिना किसी भागदौड़ के सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना सुशासन की पहली सीढ़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही विशेष अभियान सम्पन्न हो गया हो, लेकिन प्रशासन आगे भी जनता के संपर्क में रहेगा और अधिकारियों को जन शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+