अलगाववादियों की जुबान बोलता कश्मीर दूरदर्शन!
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) दूरदर्शन के एंकर आजकल खबरें पढ़ते वक्त भयंकर भूल कर रहे हैं। पर कश्मीर दूरदर्शन के एक एंकर ने पिछले दिनों जो किया,उसने सारी हदें लांघ दी।

उसने बाढ़ से संबंधित खबर को पढ़ते हुए अलगाववादियों की जुबान ही बोलनी शुरू कर दी। उसने अनंतनाग को इस्लामाबाद और शंकराचार्य हिल्स को कोहिनूर सुलेमन पढ़ा।
पहले तो दूरदर्शन के अफसरों ने उसके खिलाफ कोई एकशन नहीं लिया, पर बाद में शिकायतें मिलने के बाद उसे ड्यूटी से हटा दिया गया।
जानकारों का कहना है कि उस एंकर के सस्पेंड तक न किए जाने से बहुत से लोगों को हैरानी है। आखिर उसे सस्पेंड कब किया जाएगा।
इससे पहले चीन के राष्ट्रपति शि जिनपिंग के नाम का गलत उच्चाकरण किया था। पर उस दूरदर्शन के एक कैजुएल एंकर को नौकरी से निकाल दिया गया है। यह एंकर 11बजे की खबरें पढ़ रहा था।
इसने रोमन में लिखे अक्षरों एक्सआई को 11जिनपिंग पढ़ा। हालांकि पढ़ना चाहिए था शी जिनपिंग। नतीजा हुआ उसकी नौकरी की छुट्टी।
जानकारों ने बताया कि इस बड़ी भूल पर एंकर के खिलाफ तमाम फोन सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावेड़कर से लेकर दूरदर्शन के आला अफसरों के पास पहुंचने लगे थे। जिसके बाद उक्त एंकर को बर्खास्त करने के आदेश दे दिए गए।
एक्शन तो बनता है
कश्मीर मामलों के जानकार मनोज भान कहते हैं कि सरकार को कश्मीर दूरदर्शन के उक्त एंकर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वह तो सरकारी मीडिया का इस्तेमाल पृथकतावादियों के हक में कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications