#DontGoBackModi: तमिलनाडु नहीं चाहता वापस दिल्ली जाएं प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्ररपति शी जिनपिंग के साथ औपचारिक वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के ऐतिहासिक शहर ममलापुरम गए थे। आज जिनपिंग का दौरा खत्म हो गया है और प्रधानमंत्री भी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। हालांकि तमिलनाडु के लोग नहीं चाहते कि प्रधानमंत्री वापस दिल्ली जाएं। इस वक्ट ट्विटर पर हैशटैग 'डोन्ट गो बैक मोदी' (#DontGoBackModi ) ट्रेंड कर रहा है।

PM Modi

इस हैशटैग से अब तक 24.5 हजार ट्वीट किए गए हैं। जबकि इससे महज एक दिन पहले हैशटैग गो बैक मोदी (#GoBackModi) ट्रेंड क रहा था। कहा जा रहा है कि हैशटैग गो बैक मोदी के ट्रेंड होने के पीछे कुछ पाकिस्तानी ट्विटर अकाउंट का हाथ था। ताकि वह ये दिखा सकें कि तमिलनाडु प्रधानमंत्री मोदी के वहां आने से खुश नहीं है। हालांकि शुक्रवार को एक दूसरा हैशटैग तमिलनाडु वेलकम्स मोदी (#TNWelcomesModi) भी ट्रेंड कर रहा था।

लेकिन आज जब प्रधानमंत्री मोदी जिनपिंग के दौरे के खत्म होने के बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, तो हैशटैग डोन्ट गो बैक मोदी ट्रेंड कर रहा है। शुक्रवार को चेन्‍नई पहुंचे जिनपिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोवलम के ताज फिशरमैन में विस्‍तार से वार्ता की।

चीनी राष्‍ट्रपति ने पीएम मोदी के साथ शुक्रवार को ममल्‍लापुरम में मुलाकात की, साइट सीन किया और दोनों नेताओं ने सांस्‍कृतिक कार्यक्रम का लुत्‍फ भी उठाया। दोनों नेताओं के बीच पिछले वर्ष अप्रैल में हुई वुहान समिट के बाद यह दूसरी अनौपचारिक मुलाकात थी। वुहान समिट के दौरान ही पीएम मोदी ने राष्‍ट्रपति जिनपिंग को इस अनौपचारिक समिट के लिए आमंत्रित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+