LPG सिलेंडर की बढ़ी कीमतों से ऐसे पाएं छुटकारा, उल्‍टा अकाउंट में आएगा पैसा

नई दिल्ली। आज तेल कंपनियों ने अचानक से गैंस सिलेंडर की कीमत में बढ़ी बढ़ोतरी कर दी। एक साथ एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 93.50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई। जहां बिना सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमत में लगभग 94 रुपए की बढ़ोतरी की गई तो वहीं सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 4 रुपए 56 पैसे की बढ़ोत्तरी की गई है। आज से नई कीमतें लागू हो गई है। नई कीमतों के लागू होने के बाद बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 751 रुपए तक पहुंच गई है। लेकिन आपको आज हम उस तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपको गैंस सिलेंडर पर छूट मिलेगी। जी हां इस तरीके से गैंस सिलेंडर पर आपके खाते में तेज कंपनियां निश्चित राशि लौटाएगी। आइए जानें क्या है वो तरीका...

 गैंस सिलेंडर की बुकिंग पर मिलेगी छूट

गैंस सिलेंडर की बुकिंग पर मिलेगी छूट


अगर आप गैस बुकिंग के दौरान छूट पाना चाहते हैं तो बुकिंग के समय कुछ बातों का ध्यान रखें। इस तरीके को अपनाकर आप एलपीजी सिलेंडर पर छूट हासिल कर सकते है। बस आप बुकिंग के दौरान भुगतान करने का तरीका बदलना होगा।

 खाते में आएंगे पैसे

खाते में आएंगे पैसे


अगर आप गैस सिलेंडर की बुकिंग के दौरान ऑनलाइन या डिजिटल भुगतान करते हैं तो आपको तेल कंपनियों की ओर से छूट मिलती है। डिजिटल पेमेंट करने पर प्रति बुकिंग आपको 5 रुपए का डिस्काउंट मिलता है।

 कैशलेस को बढ़ावा

कैशलेस को बढ़ावा


दरअसल सरकार लोगों में कैशलेस प्रवृत्ति को बढ़ावा देना चाहती है। नोटबंदी के बाद से लोगों को डिजिटल पेमेंट की ओर आकर्षित करने के लिए सरकार डिजिटल पेमेंट पर इनाम और छूट दे रही है। इसी के तहत सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के ऑनलाइन भुगतान पर कस्टमर्स को 5 रुपए तक की छूट देने का फैसला किया। इसलिए अगर आप भी ये छूट हासिल ककना चाहते हैं तो गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग कर डिजिटल पेमेंट करें।

 सबको फायदा

सबको फायदा

इस विकल्प का चुनाव करने पर सबसे अच्छी बात ये है कि इसका फायदा हर कस्टमर को मिलता है। चाहे आप सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग कर रहे हो या फिर बिना सब्सिडी वाले की। हर बुकिंग के डिजिटल पेमेंट पर ये छूट मिलती है।

 पेट्रोल-डीजल पर भी छूट

पेट्रोल-डीजल पर भी छूट


सरकार की इस कैशलेस ऑफर का फायदा सिर्फ एलपीजी सिलेंडर पर ही नहीं बल्कि पेट्रोल-डीजल पर भी है। अगर आप डिजिटल तरीके से यानी कार्ड पेमेंट के माध्यम से पेट्रोल-डीजल भरवाते हैं तो आपको कैशलेस पेमेंट करने पर छूट मिलती है। आपको दूसरों के मुकाबले 0.75 फीसदी की छूट मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+