आम आदमी पार्टी है दशावतार, भाजपा की उड़ाई नींद: जयराम रमेश

jairam ramesh
नयी दिल्ली। दिल्ली में 15 साल की कांग्रेस की सत्ता को उखाड़ फेंकने वाली आम आदमी पार्टी को कांग्रेस नेता और कैबिनेट मंत्री जयराम रमेश ने कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया है। जहां कांग्रेस का एक खेमा ये मान रहा है कि आप से भयभीत होते की जरुरत नहीं है, वहीं पार्टी से अलग राय रखने वाले ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश का मानना है कि आप को सभी पार्टियों को गंभीरता से लेना चाहिए।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश कई मौकों पर आम आदमी पार्टी की तारीफ कर चुके हैं। अब उन्होंने कहा है कि राजनीतिक दलों को आप का मखौल नहीं उड़ाना चाहिए। यह नौसिखिया पार्टी अनेक जायज मुद्दों को लेकर अपने कई रूप दिखा सकती है। यह दशावतार है। इसने भाजपा की नींद उड़ाकर रख दी है। आप का गुणगाम करते हुए जयराम ने कहा कि कांग्रेस आप को अनदेखा नहीं कर सकती क्योंकि इसने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई है।

उनका मानना है कि भाजपा को आप से सबसे ज्यादा खतरा है। अगर आने वाले दिनों में भाजपा के सहयोग से पंजाब के मुख्यमंत्री बने अकाली नेता प्रकाश सिंह बादल अपने आप को नहीं बदलते हैं तो आम आदमी पार्टी उनका करियर खत्म कर देगी।

उन्होंने माना हैकि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग अवतार हैं। गौरतलब है कि जहां जयराम रमेश आप की तारिफ कर रहे है वहीं बाकी के कांग्रेसी इसे इतिहास बता रहे है। हाल ही में कैबिनेट मंत्री मनीष तिवारी ने कहा था कि आप से डरने की जरुरत नहीं है क्योंकि वो जल्द ही इतिहास बन जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+