आंध्रप्रदेश में अचानक क्यों बढ़ गई गधे के मांस की डिमांड, जानिए वजह
विशाखापट्टनम। आंध्र प्रदेश में गधे विलुप्त होने की कगार पर हैं। जी हां, अगर जल्द ही गधों की जनसंख्या में बढ़ोतरी नहीं की गई तो राज्य से यह जानवर पूरी तरह गायब हो सकता है। गधों की संख्या कम होने के पीछे मांस के लिए उनकी अवैध हत्या को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी, कृष्णा, प्रकाशम और गुंटूर जिलों से गधों के अवैध रूप से कत्ल किए जाने की कई रिपोर्टें सामने आई हैं। मांस के लिए गधों की अंधाधुंध हत्या पर रोक लगाना राज्य सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है।

आंध्र प्रदेश में गधे विलुप्त होने की कगार पर
गौरतलब है कि गधों का इस्तेमाल अमूमन सामान ढोने के लिए किया जाता है, लेकिन भारत में इनके मांस का उपयोग खाने के लिए बहुत कम ही देखा गया है। लेकिन आंध्र प्रदेश में गधों के लिए हालात अब बदतर हो चुके हैं। राज्य में गधे का मांस लोकप्रिय होने से इनकी बड़े स्तर पर हत्या की जा रही है, जिससे गधे अब राज्य में विलुप्त होने की कगार पर भी पहुंच गए हैं।

गैरकानूनी है मांस के लिए गधों की हत्या
हैरानी की बात तो यह है कि गधों को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) 2011 के अनुसार, 'खाद्य जानवर' के रूप में पजीकृत नहीं किया गया है। ऐसे में अब दोषियों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई। हालांकि, कानूनों के बावजूद, गधा मांस खुलेआम बेचा जा रहा है और वह भी भारी कीमतों पर। बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए व्यापारी अवैध तरीकों से ट्रकों में जानवरों को ले जा रहे हैं और प्रत्येक को 10 से 15,000 रुपये में बेच रहे हैं।

दूसरे राज्यों से लाए जा रहे गधे
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गधे के मांस की मांग इतनी ज्यादा है कि व्यापारी अब उन्हें दूसरे राज्यों जैसे तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और महाराष्ट्र से ला रहे हैं। इसके पीछे अब संयुक्त रूप से राज्य में गधा मांस के रैकेट का हाथ होने की संभवना जताई जा रही है। इस तरह के गिरोह का एक विशाल नेटवर्क पहले पड़ोसी राज्यों के जानवरों को लाता है, फिर उनकी हत्या करता है और ग्राहकों को बेच देता है।

गधों को डिनर प्लेट पर खत्म होने से बचाना होगा
एनिमल रेस्क्यू ऑर्गेनाइजेशन एनजीओ के सेक्रेटरी गोपाल आर सुरबाथुला ने कहा कि राज्य सरकार को गधों की रक्षा करनी चाहिए। देश के कानून को इस तरह गधों को डिनर प्लेट पर खत्म होने से बचाना चाहिए। एनजीओ ने उन स्थानों का औचक दौरा किया जहां मांस बेचा जा रहा था, अधिकारियों ने वहां की तस्वीरें और वीडियो भी कैमरे में कैद की है। जानवरों की अवैध हत्या भारतीय दंड संहिता की धारा 428 और 429 के तहत अपराध है और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत दंडनीय भी है।
यह भी पढ़ें: Shocking! गधे के पेट पर विस्फोटक बांधकर ISIS ने दिया हमले को अंजाम!
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications