डोनाल्ड ट्रंप ने हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन देने के लिए इंडिया को कहा धन्यवाद

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की तरफ से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा के अमेरिका को भेजने की मंजूरी के बाद धन्यवाद कहा है। ट्रंप ने ट्वीट कहा लिखा, इस फैसले के लिए भारत और भारत के लोगों का धन्यवाद करते हैं। चुनौतीपूर्ण समय में दोस्तों के बीच करीबी सहयोग की जरूरत होती है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया करते हुए कहा कि आपके मजबूत नेतृत्व से न सिर्फ भारत को बल्कि इससे चुनौती से लड़ रही मानवता को मदद मिलेगी।

Recommended Video

    Coronavirus: Donald Trump ने पहले India को दी धमकी, काम होते ही PM Modi की तारीफ | वनइंडिया हिंदी
    donald trump, coronavirus, narendra modi, डोनाल्ड ट्रंप

    इससे पहले अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने फॉक्‍स न्‍यूज के साथ इंटरव्‍यू में कहा, 'मैं लाखों दवाईयां खरीद ली हैं 29 मिलियन से ज्‍यादा खुराक खरीदी गई हैं। मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और अब भारत से कई खुराकों की आपूर्ति होगी। मैंने उनसे कहा कि क्‍या वह इसे रिलीज करेंगे? वह बहुत महान हैं और वास्‍तव में अच्‍छे हैं।' इसके बाद ट्रंप ने आगे कहा, 'उन्‍होंने इस दवा को इसलिए रोका था क्‍योंकि उन्‍हें भारत के लिए भी इसकी जरूरत थी। लेकिन अब काफी अच्‍छी चीजें हो रही हैं। कई लोगों की नजरें इस पर हैं और मुझे कोई भी खराब बात सुनने को नहीं मिल रही है। बस अच्‍छी बातें सुनने को मिल रही हैं।' उन्‍होंने कहा कि इस दवा की वजह से कहीं भी किसी की मौत नहीं हो रही है।

    ट्रंप ने कहा कि अमेरिका भी वैक्‍सीन बना रहा है। जॉनसन एंड जॉनसन इस पर काम कर रहा है और उन्‍हें इसके टेस्‍ट की जरूरत है। ट्रंप के मुताबिक ऐसा लगता है कि ऐसे देश जो मलेरिया से प्रभावित हैं उन पर ज्‍यादा असर नहीं पड़ा है क्‍योंकि वहां यह दवा एक आम बात है। अमेरिकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने सोमवार को भारत पर संभावित कार्रवाई की बात कही थी। उन्‍होंने कहा था कि अगर भारत ने हाइड्रोक्‍सीक्‍लोरोक्विन के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को नहीं हटाया तो फिर एक्‍शन लिया जा सकता है। हालांकि भारत की तरफ से सोमवार को ट्रंप के बयान से कई घंटों पहले ही दवा के निर्यात पर लगी रोक को हटाने के फैसले के बारे में अमेरिकी विदेश विभाग को बता दिया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+