आज भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेराड कश्नर, जैसलमेर में शादी में होंगे शरीक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेराड कश्नर आज एक शादी में शरीक होने भारत पहुंच सकते हैं। खबरों के अनुसार कश्नर इस हफ्ते राजस्थान के जैसलमेर में एक शादी में शरीक होने भारत आ रहे हैं और उनके साथ पत्नी और इवांका ट्रंप भी आ सकती है।

जैसलमेर। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेराड कश्नर आज एक शादी में शरीक होने भारत पहुंच सकते हैं। खबरों के अनुसार कश्नर इस हफ्ते राजस्थान के जैसलमेर में एक शादी में शरीक होने भारत आ रहे हैं और उनके साथ पत्नी और इवांका ट्रंप भी आ सकती है। हालांकि ट्रंप की बेटी इवांका के भारत आने की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Jared Kushner, Ivanka Trump

डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेराड कश्नर जैसलमेर में एक शादी में शामिल होने आज भारत पहुंच रहे हैं। शादी का कार्यक्रम 22 से 25 नवंबर के बीच चलेगा। कहा जा रहा है कि कश्नर के साथ इवांका भी आ सकती हैं और दोनों समय निकालकर थार के रेगिस्तान भी घूमने जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इवांका ट्रंप ने पर्सनल ई-मेल का प्रयोग कर साझा की व्‍हाइट हाउस की जानकारियां

कश्नर की भारत यात्रा से पहले 50 अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की एक टीम पहले ही जैसलमेर पहुंच चुकी है। अतिरिक्त एसपी राजीव दत्ता ने बताया कि जेराड और इवांका एक स्पेशल चार्टड विमान से आज पहुंच सकते हैं। जिला कलेक्टर ओम कासेरा ने कहा कश्नर और उनके दल की पूरी जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है।

मीडिया सूत्रों के मुताबिक दोनों एक बड़े उद्योगपति के घराने की शादी में शामिल होने आ रहे हैं। दोनों एक रात जैसलमेर के रेगिस्तान में भी बिता सकते हैं। जेराड और इवांका 25 नवंबर को जैसलमेर से रवाना होंगे। इवांका ट्रंप इससे पहले पिछले साल नवंबर में हैदराबाद में ग्लोबल एंतरप्रेन्योरशिप समिट में शामिल होने भारत आई थीं।

ये भी पढ़ें: डोनाल्‍ड ट्रंप ने पर्सनल ई-मेल के प्रयोग पर किया बेटी इवांका का बचाव, कभी कही थी हिलेरी को जेल भेजने की बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+