गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि होंगे ट्रंप? अगले माह लगेगा पता
नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच अगले माह होने वाली टू-प्लस-टू वार्ता में कई मुद्दों पर बात होगी, जिसमें गणतंत्र दिवस के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने भी चर्चा हो सकती है। दोनों देशों के प्रतिनिधियों के बीच होने वाली इस मुलाकात में गणतंत्र दिवस के मौके पर डोनाल्ड ट्रंप के आने या नहीं आने की स्थिति भी साफ जाएगी। हालांकि, अगले साल ट्रंप को बुलाने के लिए भारत ने व्हाइट हाउस को न्योता भेज दिया है, जिस पर अमेरिका फिलहाल विचार कर रहा है।

यूएस-इंडिया स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप फोरम के अध्यक्ष मुकेश अघी ने कहा कि ट्रंप को भारत बुलाने पर अभी विचार चल रहा है। उन्होंने कहा, 'एक मजबूत साझेदार देश होने के नाते ट्रंप भारत की महत्वता को समझते हैं। और मुझे लगता है कि इस टू-प्लस-टू वार्ता में बहुत कुछ स्पष्ट हो जाएगा। यह मुद्दा फिलहाल व्हाइट हाउस में लंबित है।'
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की चुनौतियां दोगुनी, अमेरिका ने 700 मिलियन डॉलर की मदद को घटाकर 150 मिलियन किया
अघी ने कहा कि आने वाले वक्त में भारत और अमेरिकी के बीच व्यापारिक अस्थिरता को भी खत्म हो जाएगी। अघी ने कहा, 'अगले पांच वर्षों में आप व्यापार संतुलन को लगभग प्राप्त करेंगे। भारत ने 1,000 विमान का आदेश दिया और इसने 2 अरब डॉलर की ऊर्जा आयात की है, यह प्रवृत्ति जारी रहेगी। समय के साथ व्यापार असंतुलन मुद्दा भी खत्म हो जाएगा।'
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब भारत ने कोई अमेरिकी राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर निमंत्रण भेजा है। इससे पहले साल 2015 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए थे।
यह भी पढ़ें: रूस से एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने पर भी अमेरिका नहीं लगाएगा भारत पर प्रतिबंध












Click it and Unblock the Notifications