डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे पर शिवसेना का निशाना, आम भारतीय को क्या मिलेगा?
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर शिवसेना ने कहा कि इसका प्रचार तो खूब हो रहा है लेकिन इससे आम भारतीय को क्या मिलेगा। शिवसेना ने कहा है, ट्रंप की यात्रा से गरीब और मध्यम वर्गीय भारतीयों के जीवन पर रत्ती भर असर नहीं पड़ने वाला है। ऐसे में तो उनकी यात्रा को एतिहासिक कहना और उस पर उत्साहित होने का क्या मतलब है। साफ है कि अमेरिकी राष्ट्रपति की यात्रा का उद्देश्य अमेरिकी व्यापार बढ़ाना है।

शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में सोमवार को ट्रंप की यात्रा पर टिप्पणी की गई है। सामना कहता है, ट्रंप की यात्रा को लेकर ट्रंप के दौरे से ज्यादा इस बात की चर्चा हो रही है कि वह जिस सड़क से गुजरेंगे वहां झुग्गियों को छिपाने के लिए कैसे दीवार बनाई जा रही है। जब ट्रंप अपने आगमन के करीब 36 घंटे बाद भारत से रवाना होंगे तो भारत की धरती पर उनकी यात्रा की कोई छाप नहीं रहेगी।
संपादकीय में लिखा गया है, ऐस भी खबर है कि ट्रंप भारत में धार्मिक आजादी पर रोकटोक के मुद्दे पर भी बात कर सकते हैं। ये हमारे आंतरिक विषय हैं। यह देश लोकतांत्रिक तरीके से चुने गये लोगों से चलता है और उन्हें किसी बाहरी से इस पर मार्गदर्शन की जरूरत नहीं है।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे भी ट्रंप के दौरे को लेकर सवाल कर चुके हैं। महाराष्ट्र की सीएम उद्धव ठाकरे ने इस दौरे पर सवाल उठाते हुए मुंबई में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ दिनों के लिए भारत आ रहे हैं। लेकिन इससे भारत कैसे सुपरपावर बनेगा। निवेश के अलावा हमें मानव संसाधन भी चाहिए।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज (24 फवरवरी) दो दिन के भारत दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे अहमदाबाद पहुंचे। अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ये यात्रा भारत-अमेरिका संबंधों का नया अध्याय है। एक ऐसा अध्याय, जो अमेरिका और भारत के लोगों की प्रगति और समृद्धि का नया दस्तावेज बनेगा
मोटेरा स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, अमेरिका भारत को प्यार करता है, भारत की इज्जत करता है और अमेरिका हमेशा भारत का ईमानदार और निष्ठावान दोस्त रहेगा। हम इस असाधारण आतिथ्य को हमेशा याद रखेंगे। भारत हमारे दिलों में एक विशेष स्थान रखेगा। PM मोदी ने 'चाय वाले' के रूप में शुरुआत की, उन्होंने चाय बेचने वाले के रूप में काम किया। हर कोई उनसे प्यार करता है लेकिन मैं आपको यह बताता हूं, वह बहुत सख्त हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली में कार्यक्रम हैं। अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा जाएंगे। ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुशनेर और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी होंगे।
25 फरवरी को ट्रंप दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे, यहां उनका स्वागत समारोह होगा। इसके बाद वो राजघाट पर जाएंगे। इसके बाद द्विपक्षीय कार्यक्रम के लिए ट्रंप हैदराबाद हाउस पहुंचेंगे। ट्रंप अमेरिकी दूतावास आएंगे। मंगलवार रात को ट्रंप दौरा पूरा कर लौट जाएंगे।
-
Iran-US War में नया ट्विस्ट! Pakistan की अपील पर Trump के 14 दिन डेडलाइन बढ़ाने के 4 बड़े कारण क्या? -
US Iran War News LIVE: इजराइल का सीजफायर को ठेंगा! लेबनान के 100 ठिकाने एक साथ तबाह -
Mojtaba Khamenei ने होर्मुज को लेकर तैयार किया नया प्लान, अब Trump को लगेगा तगड़ा झटका! समझें कैसे? -
Dinner Diplomacy: Iran US War के बीच ट्रंप का सर्जियो गौर संग डिनर, क्या ये सिर्फ संयोग है? -
Strait of Hormuz पर ईरान ने लगाई रोक! एक दिन में सिर्फ 15 जहाजों को परमिट, तेल की कीमतों से टेंशन में ट्रंप -
Iran-US Ceasefire: मिडिल ईस्ट में शांति की नई उम्मीद? ट्रंप के बयान से बढ़ी हलचल, ईरान को लेकर दिया बड़ा संकेत -
Hormuz Tension: 'अनुमति लो, वरना उड़ा देंगे', US-Iran Ceasefire के बावजूद ईरान ने टैंकरों को दी कड़ी चेतावनी -
US-Iran Ceasefire: मिडिल ईस्ट में थमी जंग! ट्रंप-ईरान सीजफायर के बाद श्रीनगर के लाल चौक पर जश्न का माहौल -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब












Click it and Unblock the Notifications