चिंता न करें, अब आग बुझाएंगी महिलाएं

अकसर आपने देखा होगा कि सिर्फ पुरुष ही फायर ब्रिगेड टीम का हिस्सा होते हैं। लेकिन अब महिलाएं भी इस ओऱ अपनी बहादुरी का नमूना दिखाने के लिए आ रही हैं। राजस्थान में अग्नीशमन सेवाओं के लिए पहली बार 155 महिलाओं की भर्ती की गई है। गौरतलब है कि आग की तपटे शांत करना कोई आसान काम नहीं होता यह एक साहसिक काम होता है जो अब महिलाएं भी करती देखी जा सकेंगी। जिससे महिलाओं के कमजोर होने की मानसिकता टूट जाने की ओर एक कदम बढ़ाया जा सकेगा।
यहां भी बड़ी भूमिका
क्या आपको पता है कि महिलाएं घर में भी बड़ी भूमिका निभाती हैं। घर की सफाई से लेकर पूरा कामकाज और घर का बजट महिलाएं बखूबी चलाती हैं। इसके अलावा यह भार तब औऱ बढ़ जाता है जब घर में बच्चे हों और महिलाएं बाहर जॉब भी करती हों। ऐसे में घर में भी संतुलित रहकर काम गृहस्थी चलाना हिम्मत और साहसिक काम ही कहा जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications