'जेल के पंछी' कहने पर येदुरप्पा को लगी मिर्ची, कोर्ट में डाली याचिका
नई दिल्ली। कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा, राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ अदालत में गए हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट में येदियुरप्पा ने सिद्धारमैया द्वारा उन्हें जेल बर्ड कहने पर अपील दायर की है। सिद्धारमैया के अलावा दिनेश राव, बृजेश कलप्पा और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिवाफ शिकायत दर्ज कराई है। सिद्धारमैया की ओर से अपील की गईह है कि नेताओं की ओर से प्रयोग किए गए शब्द के उपयोग पर रोक लगाई जाए। बता दें कि सिद्धारमैया की ओर से कई रैलियों और ट्वीट्स में येदियुरप्पा के लिए 'जेल बर्ड' शब्द का प्रयोग किया गया। सिद्धारमैया ने कहा कि येदियुरप्पा को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कुछ बोलने का अधिकार नहीं है। वहीं इस मामले को लेकर अब येदियुरप्पा अदालत पहुंच गए हैं। कोर्ट की ओर सीएम सिद्धारमैया और अन्य कांग्रेस नेताओं को नोटिल भेजी। इस मामले की सुनवाई 26 मार्च को होगी।

याचिका में स्पष्ट कहा गया है कि सीएम और अन्य नेता येदियुरप्पा को जेल बर्ड नहीं कह सकते क्योंकि वह किसी भी मामले में दोषी करार नहीं हैं। उन्हें जेल बर्ड बुलाना कोर्ट के फैसले का अपमान होगा। येदियुरप्पा के खिलाफ कुछ केस सुप्रीम कोर्ट में चल रहे हैं लेकिन अभी उनपर टिप्पणी करना सही नहीं होगा।
बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण येदियुरप्पा को साल 2011 में सीएम पद छोड़ना पड़ा हालांकि लेकिन 2016 में सीबीआई कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर के चुनावों के बाद अब भाजपा की नजर कर्नाटक विधानसभा चुनावों पर है।










Click it and Unblock the Notifications