दिल्ली: तीन बिजनेसमैनों को ठिकाने लगाने आया डॉन एजाज लकड़वाला का गुर्गा यूसुफ गिरफ्तार

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से अलग होकर अपना गैंग बनाने वाले डॉन एजाज लकड़वाला का खासमखास गुर्गा यूसुफ खान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक यूसुफ खान देश के तीन बड़े उद्योगपतियों को जान से मारने का प्लान लेकर घूम रहा था और इसी को अंजाम देने के लिए दिल्ली आया था।

Don Ejaz Lakdwala's top handler Yusuf Khan arrested

हालांकि उन तीन उद्योगपतियों के नाम का खुलासा अभी नहीं हुआ है। आपको बताते चलें कि एजाज लकड़वाला का राइट हैंड यूसुफ खान उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है। वो लकड़वाला के लिए काम करता है। इसके पहले यूसुफ छोटा राजन के लिए काम करता था।

उसके बाद वो दाऊद के साथ भी रह चुका है। लेकिन 2003 में उसने छोटा राजन और दाऊद का साथ छोड़ दिया और लकड़वाला के लिए काम करने लगा। पुलिस के आला अफसरों के मुताबिक अब तक की जांच में पता चला है कि यूसुफ को भारत इसलिए भेजा गया था ताकि वह मुंबई के दो बिजनेसमैन और भारत के एक बिजनेसमैन को ठिकाने लगा सके।

इन तीनों उद्योगपतियों से पैसे वसूलने की कोशिश की जा रही थी लेकिन वे पैसे देने में आनाकानी कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि यूसुफ के पास से ऑटोमेटिक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+