बीवी की कार्रवाई से दुखी सोमनाथ भारती, कहा आज भी पत्नी से प्यार करता हूं

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर आज उनकी पत्नी लीपिका मित्रा ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है, जिसके लिए वो आज महिला आयोग पहुंच गई हैं। जिस परह बवाल मचने के बाद सोमनाथ भारती ने एबीपी न्यूज से कहा कि वो अभी केरल में हूं यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ काम कर रहे हैं।

टीवी पर यह खबर देखकर मुझे गहरा दुख पहुंचा है कि मेरी पत्नी ने एक पारिवारिक मामले को लोगों के बीच ला दिया है। मैं आज भी अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता हूं लेकिन वो मुझे मेरी मां से अलग रहने को कहती है और कहती है कि मैं आप पार्टी छोड़ दूं इसलिए मैं उससे साल 2010 से ही अलग रहता हूं। मैंने किसी के साथ कुछ भी गलत नहीं किया है। सोमनाथ भारती ने यह भी कहा कि यह मेरे और मेरी पत्नी के बीच का मसला है इसलिए पार्टी को इस बात से दूर रहना चाहिए।

गौरतलब है कि सोमनाथ भारती पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है और न्याय पाने के लिए भारती की पत्नी ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है। पेशे से वकील सोमनाथ भारती की पत्नी लीपिका भारती ने दिल्ली महिला आयोग में इस बाबत शिकायत दर्ज कराई, जिसने उन्हें पेशी के लिए समन जारी किया है।

लीपिका ने आयोग से कहा है कि वो सोमनाथ भारती के जुल्मों को अह सह नहीं सकती है, सोमनाथ ने उन्हें मारा-पीटा और मानसिक यातनाएं दी हैं इसलिए वो अपने बच्चों के साथ भारती से अलग होना चाहती हैं क्योंकि सोमनाथ भारती की प्रताड़ना से बच्चे भी डरे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+