आप नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ उनकी पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा के आरोप को लेकर गुरुवार को उनके कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी भारती के विरोध में हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित उनके कार्यालय पहुंचे और विधायक पद से इस्तीफा देने की मांग की। भाजपा के दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सतीश उपाध्यााय ने कहा, "उन्हें (भारती) इस्तीफा दे देना चाहिए और पहले अपना पारिवारिक विवाद सुलझाना चाहिए।"
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने भारती की पत्नी लिपिका मित्रा की ओर से उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाए जाने के बाद बुधवार को उनके खिलाफ सम्मन जारी किया था। दूसरी तरफ, आप के विधायक भारती ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों से इंकार किया। भारती, दिल्ली में आप सरकार के पहले कार्यकाल में कानून मंत्री थे।












Click it and Unblock the Notifications