Domariaganj Lok Sabha: जमीनी स्तर पर नहीं दिख रही योजनाएं, फिर भी PM Modi पहली पसंद, जानिए 'क्या है माहौल'
Domariaganj Lok Sabha Ground Report: लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से सियासी पारा पूरी तरह चढ़ चुका है। राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट चुके हैं। इसके साथ ही जनता की अपनी बात भी है। कोई वर्तमान सरकार से खुश है तो कोई इसे बदलने की बात भी करता है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज लोकसभा के बांसी विधानसभा में 'क्या माहौल है ' जानने के लिए वन इंडिया की टीम पहुंची।
सांसद दिल के धनी हैं
ब्रजेश कुमार पांडेय ने बताया कि बांसी इलाके के बहुत सारे जगहों पर अभी भी सड़क,बिजली, पानी सहित कई बड़ी समस्याएं बनी हुई हैं। हम सरकार व यहां के उच्च अधिकारियों से अपील करना चाहूंगा कि इन समस्याओं का त्वरित निदान हो और आम जनता को राहत मिल सके। सांसद दिल के धनी हैं। यह इलाके में भ्रमण करते रहते हैं। इनका यहां कोई विकल्प नहीं है। जनता का इनपर पूरा विश्वास है।

योजना जमीन स्तर पर नहीं दिख रही
ब्रजेश कहते हैं कि मैं ऐसी योजनाओं के बारे में बात नहीं करना चाहता जो लागू तो कर दी जाती हैं लेकिन उनका क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं होता। वह जमीन स्तर पर नहीं दिखती हैं।
Recommended Video
रेल निर्माण से बढ़ेगा आर्थिक विकास
सांसद के प्रयास से बांसी में जल्द ही रेल का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। यह यहां के विकास के लिए बहुत बड़ी भूमिका में होगा। इससे यहां के आर्थिक विकास को गति मिलेगी।
बीजेपी के साथ भारतवासियों को जाता है श्रेय
यहां के रहने वाले आलोक बताते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य हम सभी के लिए गौरव व उत्साह का पल है। राम का आगमन अपने घर में हुआ इसमें बीजेपी के साथ देशवासियों की बड़ी भूमिका है। मंदिर मुद्दे पर भारतवासियों ने जिस तरह एकता दिखाई है वह सराहनीय है।
पीएम ने विदेशों में बढ़ाया देश का मान
रमेश कहते हैं कि पीएम मोदी का कोई विकल्प नहीं है। आज उन्होंने जिस तरह पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाया है वह हम सभी भारतवासियों के लिए गौरव है।












Click it and Unblock the Notifications