Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्‍ली एयरपोर्ट पर बैंकाक जा रहे यात्रियों के पास से चूड़ी के डब्बों में मिले लाखों के यूरो और डॉलर, वीडियो

दिल्‍ली एयरपोर्ट पर बैंकाक जा रहे यात्रियों के पास से चूड़ी के डब्बों में मिले लाखों के यूरो और डॉलर, देखें वी

नई दिल्‍ली, 18 अगस्‍त: दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर बैंकाक जा रहे दो यात्रियों को नोटों की तस्‍करी के आरोप में पकड़ा है। दोनों को बैंकॉक जाने के दौरान पकड़ा गया।

delhi

इनके पास से कस्‍टम अधिकारियों ने 19,200 अमेरिकी डॉलर और 15,700 यूरो मूल्य के यूरो बरामद किए हैं। जिसके बाद दोनों भारतीयों को हिरासत में ले लिया गया है। नकदी के अवैध कब्जे में पाए जाने वाले इन दोनों नोट तस्‍करों को मुंबई के रास्ते बैंकॉक के लिए रवाना होना था।

सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा 19,200 अमेरिकी डॉलर और 15,700 यूरो मूल्य के यूरो बरामद किए गए। नोट चूड़ी के बक्सों में भरे हुए थे। एएनआई न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार दो मिनट के वीडियो में चूड़ियों के बक्से को ध्यान से एक टोकरे में पैक करके दिखाया गया है।

वीडियो में आप देख सकते हैं जब एक बॉक्स खोला जाता है तो उसके अंदर लाल चूडि़यां नजर आ रही थी और जब उन्‍हें हटाया गया तो उसमे नोट भरे थे। बॉक्स के निचले भाग पूरा नोटों से भरा था। कई बक्से खोले जाते हैं और सभी बॉक्‍स में नीचे यूरो और डॉलर भरे हुए थे!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+