डोकलाम विवाद: जापान ने भारत और भूटान का किया समर्थन, कहा- शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाएं मामला
नई दिल्ली। बीते दो महीने से डोकलाम पर भारत और चीन के बीच बने गतिरोध के मामले में जापान ने भारत को समर्थन दिया है। चीन के प्रतिद्वंदी जापान ने डोकलाम के मसले पर भारत और भूटान की मौजूदा स्थिति का समर्थन किया है। जापान ने कहा है कि चीन को बल द्वारा स्थिति पर यथास्थिति बदलने की कोई कोशिश नहीं करनी चाहिए। जापान के राजदूत केन्जी हिरामत्सू ने कहा कि जापान स्थिति को करीब से देख रहा है।
Recommended Video


हीरामत्सू ने कहा कि इसमें क्षेत्रीय स्थिरता को प्रभावित करने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि जहां तक भारत की भूमिका का संबंध है, हम समझते हैं कि भारत इस घटना में भूटान के साथ द्विपक्षीय समझौतों के आधार पर शामिल है।
हिरामत्सू ने कहाकि विदेश मामलों के मंत्री सुषमा स्वराज ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत समाधान खोजने के लिए चीन के साथ राजनयिक चैनलों के माध्यम से वार्ता जारी रखेगा। हम शांतिपूर्ण समाधान के प्रति इस दृष्टिकोण को महत्वपूर्ण मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की भूमिका भूटान के साथ द्विपक्षीय सुरक्षा व्यवस्था के अनुरूप था। हिरामत्सू ने कहा महत्वपूर्ण है कि विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाया जाए।
16 जून से गतिरोध बरकरार
बता दें कि डोकलाम के मसले पर 16 जून से ही भारत और चीन के बीच गतिरोध बरकरार हैं। दोनों देशों की सेनाएं आमने सामने खड़ी हैं। इसके साथ ही चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत से साल 1962 का युद्ध याद करने को कहा जिसे अप्रत्यक्ष तौर पर युद्ध की धमकी भी माना जा रहा है।
वहीं 15 अगस्त को लद्दाख में फिंगर फोर और फाइव में चीनी सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications