डोकलाम विवाद: ये है वो शख्स जिसने चीन जाकर पलट दिया पूरा पासा
नई दिल्ली। भारत-चीन के बीच डोकलाम विवाद का मु्द्दा सुलझाने में सबसे अहम रोल सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने निभाया है। अजीत डोवाल ही वह शख्स हैं जो इस मुद्दे को सुलझाने के लिए चीन गए और वहां के सुरक्षा सलाहकार और स्टेट काउंसलर यांग जिएची से मुलाकात की। डोकलाम को लेकर भारत-चीन के बीच जो विवाद बढ़ता ही जा रहा था, अब उसमें दोनों देश डोकलाम से अपनी सेनाएं पीछे हटाएंगे। आपको बता दें कि अजीत डोवाल को भारत का जेम्स बॉन्ड भी कहकर बुलाया जाता है।

दोनों देशों के नेताओं के बीच ये मुलाकात ब्रिक्स के कार्यक्रम के दौरान हुई थी। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी मुलाकात की थी। तभी से यह अनुमान लगाए जा रहे थे कि डोकलाम विवाद में थोड़ी नरमी आ सकती है। आखिरकार दोनों देशों ने एक अच्छा फैसला करते हुए सेनाएं पीछे हटाने का फैसला किया है। अब इस मामले पर बातचीत होगी।
दोनों देशों के बीच यह विवाद तब शुरू हुआ था, जब भारतीय सैनिकों ने चीन की सेना को क्षेत्र में एक सड़क निर्माण करने से रोक दिया था। तभी से चीन लगातार यह कह रहा था कि जब तक भारत अपनी सेना पीछे नहीं हटाता है, तब तक कोई बातचीत नहीं हो सकेगी। हालांकि, भारत ने अपनी सेना डोकलाम से नहीं हटाई और लगातार इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करती रही।












Click it and Unblock the Notifications