कुत्तों ने घर के सामने खेलते 5 साल के बच्चे को काट कर मार डाला
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में कुत्तों के हमले में एक 5 साल के बच्चे की मौत हुई हैं। यह घटना रविवार की सुबह पिंपरी चिंचवड़ इलाके में घटी है। मृत बच्चे का नाम साहिल भुट्टो अंसारी है। साहिल का परिवार पुणे के माण गांव इलाके में रहता है।

रविवार की सुबह उनका 5 साल का बच्चा साहिल घर के सामने खेल रहा था। तभी अचानक रास्तों पर के 4 से 5 कुत्तों ने मिलकर साहिल पर हमला किया। इस घटना में कुत्तों ने साहिल के कमर के निचले हिस्से को गंभीर रूप से काट कर घायल किया।
घटना की जानकारी साहिल के पिता को लगते ही उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साहिल की हालत बिगड़ने से उसे यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में लाया गया लेकिन इलाज के पहले ही साहिल ने दम तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications