VIDEO: स्नैचर्स छीन रहे थे महिला की चेन, 'कालू-गोलू' की जोड़ी ने पकड़ लिए बदमाश

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रोहणी के सेक्टर सात इलाके में दो कुत्तों की जोड़ी स्नैचर्स पर भारी पड़ गई। बदमाश महिला से चेन झपटने की कोशिश कर भाग रहे दो झपटमारों को इन कुत्तों ने दोनों बदमाशों का पीछा कर घेर लिया। इसी बीच लोग पहुंच गए और एक आरोपी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। ये वारदात 3 अक्टूबर की बताई जा रही है।

चेन छीनने की कोशिश में गिरे स्कूटी से

चेन छीनने की कोशिश में गिरे स्कूटी से

3 अक्तूबर को रोहिणी सेक्टर सात के सी ब्लॉक साईं बाबा मंदिर के पास स्कूटी सवार दो बदमाश एक महिला के गले से चेन तोड़ने की कोशिश करते हैं। इस दौरान महिला मुंह के बल सड़क पर गिरी। स्कूटी का बैलेंस बिगड़ गया। दोबारा स्कूटी को उठा ही रहे थे कालू-गोलू भौंकते हुए पहुंचे। दोनों बदमाश छोड़कर भागने लगते है। उन्हें भागता देख गली में मौजूद कालू और गोलू नाम के दो कुत्तों ने उनका पीछा शुरू कर दिया। कुत्तों के भौंकते हुए देख पड़ोसी अमित गुप्ता बाहर निकले।

बदमाशों के पास से मिला चोरी का आईफोन

बदमाशों के पास से मिला चोरी का आईफोन

अमित ने देखा कि भागते हुए दो बदमाश स्कूटी से गिर गए हैं और कालू और गोलू ने उन्हें घेरे रखा है। गुप्ता ने शोर मचाया तो अन्य लोग पहुंच गए और बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े बदमाश को अमित बुलेट पर बिठाकर ले आए। जेब से आईफोन निकला। पूछा तो उसे अनलॉक न कर पाया। ना फोन लिस्ट बता पाया। पीसीआर कॉल की। आरोपी को पुलिस को हैंडओवर कर दिया। वहीं लेडीज के हाथ में चेन थी। वो मौके पर बिना शिकायत दिए रवाना हो गईं।

पुलिस ने बदमाशों को छोड़ दिया

पुलिस ने बदमाशों को छोड़ दिया

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश को हिरासत में लेकर रोहिणी नार्थ थाने लेकर आई। शनिवार को अमित ने थाने में बदमाश के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि शिकायत नहीं करने पर पुलिस ने बदमाश को छोड़ दिया है। तर्क दिया कि पीड़ित महिला ने कंप्लेंट नहीं दी। रविवार को मामला सीनियर अफसरों के संज्ञान में आने के बाद जांच का हवाला दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+