प्लेन में कुत्ते को बोर्डिंग पास के बाद भी रोका, नाराज शख्स ने वीडियो जारी कर निकाली भड़ास, मिला ये जवाब

बेंगलुरू के कपल ने एयर इंडिया पर पालतू कुत्ते को उड़ान में अनुमति देने से इनकार करने का आरोप लगाया है। जिस पर एयरलाइन ने जवाब दिया।

pet dog Air India

Air India Pet Dog News: अपने पेट डॉग के साथ एक फैमिली की जर्नी उस वक्त खटाई में पड़ गई, जब बेंगलुरू में बोर्डिंग पास के बावजूद फ्लाइट में पालतू कुत्ते की एंट्री रोक दी गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बेंगलुरु के कपल ने एयर इंडिया पर आरोप लगाया है, जिस पर एयरलाइन ने भी जवाब दिया है। पालतू कुत्ते के मालिक ने नाराज होते हुए ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि एयरलाइंस ने बोर्डिंग पास होने के बावजूद उनके डॉग को प्लेन के अंदर नहीं जाने दिया।

बेंगलुरू के कपल के साथ हुई घटना

बेंगलुरू के कपल के साथ हुई घटना

दरअसल, वीडियो में सचिन शेनॉय नाम के शख्स ने बताया कि उन्होंने अपनी फैमिली के साथ AI 503 पर बेंगलुरु से दिल्ली और फिर अमृतसर के लिए जाना था। उन्होंने अपने प्लान को बताते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ पंजाब और हिमाचल प्रदेश की 12 दिन के टूर पर जा रहे थे, जिसके लिए उन्होंने एडवांस टिकट भी बुक करा लिया था। इतना ही नहीं उन्होंने वीडियो में बताया, 'पालतू कुत्ते फ्लफी को साथ ले जाने के लिए हम एयरलाइंस के नियमों और प्रक्रियाओं के मुताबिक एयर इंडिया के साथ लगातार संपर्क में थे।'

वीडियो जारी कर कही ये बात

वीडियो जारी कर कही ये बात

उन्होंने आगे कहा, डॉग का वजन 5 किलोग्राम से कम था और नियमों के अनुसार उसे केबिन के अंदर ट्रैवल करने की इजाजत थी। उन्होंने सभी जांच कराई और एक बोर्डिंग पास जारी किया गया। शेनॉय के मुताबिक चार घंटे से ज्यादा वक्त तक इंतजार करने के बाद भी,उनके पालतू कुत्ते ने हंगामा नहीं किया और एयरपोर्ट पर लगभग 250 लोगों ने उसे प्यार भी किया।, लेकिन पायलट, कैप्टन चोपड़ा ने हमें एंट्री करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा, "हमें बताया गया था कि आप अपने पालतू जानवर को छोड़कर जा सकते हैं। यह अपने बच्चे को छोड़कर उड़ने जैसा है।" उन्होंने दावा करते हुए कहा कि उन्हें काफी नुकसान हुआ, क्योंकि तीन महीने पहले से होटल और यात्रा बुकिंग करने कर ली थी।

Air India ने दिया जवाब

Air India ने दिया जवाब

वहीं शेनॉय के वीडियो पर कई यूजर्स ने एयरलाइनों को 'एंटी-पेट' करार दिया। वहीं एयर इंडिया ने इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कहा कि, "सर, हम अपने प्यारे दोस्तों से उतना ही प्यार करते हैं जितना आप करते हैं। हमारी बेंगलुरु एयरपोर्ट टीम ने सभी समर्थन दिया था। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपका फ्लफी बोर्ड पर हमारे साथ उड़ सके।" एयरलाइन ने आगे कहा कि "उड़ान के कमांडर पालतू जानवर के पिंजरे और थूथन से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे और इसलिए उन्हें सवार होने की इजाजत नहीं दी गई।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+