अब नहीं बनेंगे अरविंद केजरीवाल की खांसी पर चुटकुले
बेंगलुरू। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिरकार अपनी खांसी से मुक्ति मिल ही गयी है। पिछले 10 दिनों से बेंगलुरू में इलाज करा रहे अरविंद केजरीवाल के डॉक्टरों का कहना है कि केजरीवाल की खांसी अब ठीक हो गयी है। इसके साथ ही उनका सुगर भी अब सामान्य है।

जानिये केजरीवाल की खांसी कैसे हुई हमेशा के लिए दूर..
- अरविंद केजरीवाल को काफी लंबे समय से खांसी की समस्या थी जिसके चलते वह क्रॉनिकल(प्राचीन) बीमारी बन गयी थी।
- दिल्ली पुलिस के एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी और केजरीवाल की मुलाकात के दौरान मोदी ने केजरीवाल को इसका इलाज कराने के लिए बेंगलुरू आने का सुझाव दिया था।
- बेंगलुरू के जिंदल प्राकृतिक संस्थान में केजरीवाल ने 10 दिन तक अपना इलाज कराया।
- केजरीवाल की खांसी अब हमेशा के लिए ठीक हो गयी है इसके साथ ही उनका सुगर अब सामान्य है।
- पिछले 5 मार्च को केजरीवाल बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती हुए थे।
- बेंगलुरू अस्पताल में इलाज शुरु करने से पहले केजरीवाल का सुगर लेवर 300 था जोकि अब घटकर 130 तक आ चुका है। जबकि उनका फास्टिंग लेवल 90 पर आ गया है
- बेंगलुरू में डॉक्टर बबीना नंदकुमार की देखरेख में केजरीवाल का इलाज हुआ।
- केजरीवाल ने डॉक्टरों द्वारा दी गयी दवाइयों का महज 70 फीसदी इस्तेमाल किया जिसके बावजूद उनकी खांसी हमेशा के लिए अब ठीक हो गयी है।
- इलाज के दौरान केजरीवाल को योगा, मड थेरेपी, मसाजस हाइड्रोथेरेपी सहित कई अन्य विधियों से गुजरना पड़ा।
- इलाज कराने के बाद जाते समय पूरे अस्पताल के सहयोगियों ने केजरीवाल के साथ फोटो खिंचवाई।
- केजरीवाल आज 2 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं वह सोमवार को 4 बजे दिल्ली पहुंच जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications