इस तस्कर ने शरीर के इस हिस्से में छुपा रखे थे 14 सोने के बिस्कुट
विशाखापत्तनम। एयरपोर्ट पर सुरक्षाबलों ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर के शरीर के अंदर से कस्टम पुलिस ने सोने की 14 बिस्कुट बरामद किए हैं। श्रीलंका से भारत पहुंचे तस्कर ने एयरपोर्ट पर ही तस्कर ने 14 सोने के बिस्कुटों को निगल लिया था। ये सभी बिस्कुट तस्कर के मलाशय से जब्त किए गए थे।

एयर इंटेलिजेंस यूनिट के कस्टम अधिकारियों ने रविवार को विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर संदेह होने पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर उसकी जांच की, स्कैनिंग के दौरान पता लगा कि वह गुदाशय के अंदर सोने की बिस्किट्स को छिपा कर ले जा रहा था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
आरोपी की पहचान अब्दुल रज्जाक के तौर पर की गई है। रज्जाक को पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहां पर उसका ऑपरेशन किया गया। हॉस्पिटल प्रशासन ने बताया कि एयरपोर्ट पर ही उसके रेक्टम से 2 बिस्किट बरामद की गई। उसके बाद आरोपी को यहां हॉस्पिटल में लाया गया था। उसने पेट से बरामद हुई हैं।












Click it and Unblock the Notifications