शॉवर में नहाते समय डॉक्टर को लगा करंट, बाथरूम में मिली अर्द्धनग्न लाश
शॉवर में नहाते समय डॉक्टर को लगा करंट, बाथरूम में मिली अर्द्धनग्न लाश
नासिक। महाराष्ट्र के नासिक में एक डॉक्टर की बाथरूम में शॉवर से नहाते समय करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना गंगापुररोड परिसर के कुसुमाग्रज स्मारक के पास घटी। डॉ. आशीष विलास काकडे (उम्र 24, निवासी गंगारोड) नामक युवा डॉक्टर की इस घटना में मौत हो गई है। इस मामले में सरकारवाडा पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार सोमवार की सुबह 11.30 बजे के करीब इंद्रप्रस्थ अपार्टमेंट के पहले मंजिले से बड़े पैमाने में पानी बहकर नीचे गिर रहा था। नीचे रहनेवाले लोगों के घर में भी यह पानी घुस रहा था। अपार्टमेंट के लोगों ने जाकर मृतक के घर में जाकर देखा तो आशीष बाथरूम में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा हुआ था। नागरिकों ने तुंरत बिजली का मैन स्विच बंद किया और इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
इस घटना की जानकारी मिलते ही सरकारवाडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। डॉ. काकडे के शरीर पर जगह-जगह पर करंट से जलने के निशान थे। बाथरूम के शॉवर और नल से करंट की वजह से डॉ. काकडे की मौत होने की जानकारी सरकारवाडा पुलिस स्टेशन ने दी। डॉ. काकडे की मौत सुबह-सुबह ही नहाते समय करंट लगने से हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद सही वजह की जानकारी प्राप्त होगी। डॉ. आशीष काकडे के माता-पिता भी डॉक्टर हैं। नौकरी के सिलसिले नंदुरबार गए थे।












Click it and Unblock the Notifications