IndiGo Flight में मच्छरों की शिकायत की तो यात्री को कॉलर पकड़कर उतारा
Recommended Video

बेंगलुरुः एयरलाइंस इंडिगो एक बार फिर से विवादों में है और इस बार विवाद की वजह बना है एक यात्री को कॉलर पकड़कर विमान से नीचे उतार देना। यात्री डॉक्टर ने एयरलाइंस पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कहा है कि उसने विमान में मच्छर होने की शिकायत की थी, जिसके बाद स्टॉफकर्मियों ने उसका कॉलर पकड़ा और विमान के नीचे उतार दिया। साथ ही डॉक्टर का कहना है कि एक एयरहोस्टेस ने उन्हें देख लेने की भी धमकी दी।

बता दें, ये घटना सोमवार की है। जब डॉक्टर सौरभ राय बेंगलुरु से लखनऊ जाने के लिए इंडिगो विमान में बैठे। डॉक्टर ने कहा है कि सीट पर बैठते ही उनके आस-पास मच्छर मंडराने लगे। उन्होंने इसकी शिकायत विमान में मौजूद एयरहोस्टेस से की। लेकिन उनकी किसी ने नहीं सुनी।
वहीं, इस मामले पर एयरलाइंस ने सफाई दी है। एयरलाइंस ने बयान जारी करके कहा है कि यात्री डॉक्टर सौरभ ने विमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी और ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनको विमान से नीचे उतारा गया।
एयरलाइंस ने कहा कि डॉ. सौरभ ने मच्छरों की शिकायत की थी। शिकायत करने पर विमान में मौजूद कर्मचारी मामला समझ ही रहे थे कि डॉक्टर दूसरे पैसेंजर्स को भड़काने लगे। उन्होंने 'हाईजैक' शब्द का इस्तेमाल किया था, जिससे प्रोटोकॉल के तहत उन्हें नीचे उतारने का फैसला लेना पड़ा।
डॉक्टर ने कहा कि विमान में मच्छर थे, जो बच्चों को काट रहे थे और बच्चे रो रहे थे। मच्छर के काटने से बच्चे बीमार पड़ सकते थे। बाद में डॉक्टर ने इस घटना को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और ये पोस्ट वायरल हो गई।
यह भी पढ़ें- उन्नाव गैंगरेप की जांच के लिए एसआईटी गठित, एडीजी बोले- थाने में नहीं हुई पीड़िता के पिता की मौत












Click it and Unblock the Notifications