रंगे हाथों पकड़ा गया ड्राइवर का हत्यारा डॉक्टर, शव के टुकड़े कर डाल रहा था एसिड में
होशंगाबाद। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद से जाने माने ऑर्थोपेडिक डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। डॉक्टर पर अपने ड्राइवर की हत्या कर उसके शरीर के टुकड़ों को एसिड से गलाने की कोशिश का आरोप है। दरअसल ड्राइवर वीरेंद्र पचौरी को 56 साल के डॉ सुनील मंत्री पर शक था कि उनके उसकी पत्नी से संबंध हैं जिसके चलते वह बार बार डॉक्टर को उसकी पत्नी से दूर रहने के लिए चेताता था।

डॉक्टर की मर चुकी पत्नी का काम संभाल रही थी ड्राइवर की बीवी
दरअसल डॉक्टर मंत्री की पत्नी घर पर ही एक बुटीक चलाया करती थी लेकिन उनकी मौत के बाद वीरेंद्र पचौरी की पत्नी उस बुटीक को डॉक्टर से घर पर ही संभालने लगी। ऐसे में वीरेंद्र को डॉक्टर के रिश्ते उसकी पत्नी से होने का शक हुआ। एसपी अरविंद सक्सेना ने बताया कि पहले तो डॉक्टर ने वीरेंद्र को ड्राइवर के रूप में 16 हजार रुपये की नौकरी पर रखकर शांत करने की कोशिश की। लेकिन वीरेंद्र फिर भी डॉक्टर को चेताता रहा कि वह उसकी पत्नी से दूर रहे।

पुलिस ने डॉक्टर को रंगे हाथों पकड़ा
बीते मंगलवार को पुलिस को डॉक्टर के घर पर किसी संदेहात्मक घटना की खबर मिली। जब पुलिस डॉक्टर के घर पहुंची तो डॉक्टर के चेहरे पर घबराहट दिख रही थी और जमीन पर खून पड़ा था। पुलिस को अचानक अपने घर देखकर गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि सोमवार शाम को वीरेंद्र के दांत में दर्द था तो उसने उसे बेहोशी की दवा दे दी और सर्जरी वाले चाकू से उसके गले पर कई वार किए। उसने बताया कि ड्राइवर की हत्या की साजिश वह बहुत पहले कर चुका था।

लाश के टुकड़े- टुकड़े कर एसिड में डाले
पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र की हत्या के बाद डॉक्टर उसके शरीर को बाथरूम में ले जाकर छोटे छोटे टुकड़ों में काटने लगा। ये करते हुए रात के 1 बज गए तो डॉक्टर ने तय किया कि वह बाकी शरीर को अगले दिन शाम को काटेगा। सुबह उसने वीरेंद्र के कपड़े होशंगाबाद और इतरसी के बीच कहीं फेंक दिए जो कि अभी तक पुलिस को नहीं मिले हैं। शाम को डॉक्टर वीरेंद्र के शरीर के टुकड़ों को एक एक कर एसिड में डालने लगा लेकिन इसी बीच पुलिस वहां पहुंच गई।

पहले से कर रखा था आरी और एक ड्रम एसिड का इंतजाम
डॉक्टर ने बताया कि वह वीरेंद्र को मारने की तैयारी पहले ही कर चुका था। उसने एक ड्रम एसिड और एक आरी घर में रखी हुई थी। डॉक्टर ने वीरेंद्र के शरीर के कई दर्जन टुकड़े कर दिए थे। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो नजारा देखकर सन्न रह गई।












Click it and Unblock the Notifications