तो 'अक्षय तृतीया' की वजह से है ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन की शादी सफल, देखिए तस्वीरें....
नई दिल्ली। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और एक्टर अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सुखी कपल में से एक हैं। इनकी शादी शुदा जिंदगी कभी भी बॉलीवुड के गॉसिप का विषय नहीं रही। इसके पीछे इनके बीच की अंडरस्टैंडिग तो वजह है ही साथ ही एक और बड़ा कारण है दोनों की सुखी वैवाहिक जीवन का और वो है 'अक्षय तृतीया', दोनों ही सितारों के शादी इसी शुभ दिन हुई थी और इसलिए दोनों खुश हैं। मालूम हो दोनों ने अप्रैल 2017 में एक-दूसरे से शादी की थी, जिस दिन दोनों ने सात फेरे लिए वो दिन 'अक्षय तृतीया' का था।

दोनों की शादी 'अक्षय तृतीया' के दिन हुई
आपको बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर ये भी कहा जाता है कि उनकी कुंडलियां आपस में नहीं मिल रही थीं और दोनों की कुंडलियों में मांगलिक दोष था इसलिए अमिताभ बच्चन ने फैसला किया कि दोनों की शादी 'अक्षय तृतीया' के दिन हो और इसलिए उन्होंने कई पंडितों से विचार विमर्श करने के बाद अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी का दिन तय किया था।

अमिताभ बच्चन ने लिया बड़ा फैसला
अमिताभ ने अपनी लाइफ में फर्श से अर्श और अर्श से फर्श तक का सफर देखा है, इसलिए वो भगवान को बहुत मानते हैं और उनका रूझान धार्मिक प्रवृत्ति की ओर रहता है। कहते हैं कि 'अक्षय तृतीया' के दिन शादी करने से हर तरह के दोषों का निवारण हो जाता है और इसी वजह से बिग बी ने अपने बेटे की शादी के लिए 'अक्षय तृतीया' का दिन चुना।

खास बातें
'अक्षय तृतीया' के दिन देवी माधुरी ने भगवान सुंदरेसा (शिव जी का पुनर्जन्म) के साथ शादी की थी। इसलिए जो भी कपल इस दिन शादी करते हैं वो जिंदगी भर सुखी रहते हैं।

अक्षय फल मिलता है...
'अक्षय तृतीया' के दिन भगवान कुबेर को संपत्ति और संपन्नता का आशीर्वाद मिला था इसलिए इन दिन कुबेर की पूजा होती है।इस दिन गंगा मइया धरती पर अवतरित हुई थीं। विष्णु जी का तीसरा पुनर्जन्म परशुराम इस दिन जन्मे थे। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन जो भी शुभ कार्य किये जाते हैं, उनका अक्षय फल मिलता है इसी कारण इसे 'अक्षय तृतीया' कहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications