ओडिशा: यूनिवर्सिटी के गर्ल्‍स हॉस्टल पर 'फतवा'- लड़कों से सड़क किनारे मत करो बात नहीं तो...

भुवनेश्‍वर। ओडिशा के एक यूनिवर्सिटी के हास्‍टल ने छात्राओं को लेकर एक अजीबो-गरीब फतवा जारी किया है। इस फरमान के मुताबिक अब छात्राएं सड़क किनारे खड़े होकर लड़कों से बात नहीं कर सकतीं। अगर किसी छात्रा ने इसका उल्‍लंघन किया जो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जी हां मामला यहां के संभलपुर के नजदीक बुरला स्थित वीर सुरेंद्र साई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलजी (VSSUT) का है।

ओडिशा: यूनिवर्सिटी के गर्ल्‍स हॉस्टल पर फतवा- लड़कों से सड़क किनारे मत करो बात नहीं तो...

छात्राओं को यह नोटिस वीएसएसयूटी के 5 गर्ल्स हॉस्टल में से एक रोहिणी हॉल ऑफ रेजिडेंस पर 1 दिसंबर को लगाया गया है। इसमें लिखा है, कुलपति के आदेशानुसार, रोहिणी हॉल ऑफ रेजिडेंस की छात्राएं सड़क किनारे लड़कों से बात नहीं करेंगी। अगर कोई भी छात्रा इसका उल्लंघन करते मिली तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दलील देते हुए कहा ​है कि यह कदम लड़कियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। वीएसएसयूटी के पब्लिक रिलेशन इनचार्ज प्रफेसर पीसी स्वान ने नोटिस के जारी होने की पुष्टि की और कहा कि, हम लड़कियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+