COVID-19 वैक्सीन तैयार होने तक न बरतें कोई लापरवाही: पीएम मोदी की देश से अपील

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड बढ़ते मालमों के बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 वैक्सीन तैयार होने तक किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने की अपील की है। इस दौरान पीएम मोदी ने देश को 'जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं' का भी संदेश दिया है। पीएम मोदी ने एक बार फिर कोरोना संकट में देशवासियों को 'दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी' का मंत्र भी न भूलने की सलाह दी है।

Do not be negligent until the COVID-19 vaccine is ready PM Modi appeal to indians

बता दें कि पीएम मोदी ने यह संदेश मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनकर तैयार हुए घरों का उद्घाटन करने के दौरान दिया है। उन्होंने कहा, कोरोना काल नहीं होता तो आज आपके जीवन की इतनी बड़ी खुशी में शामिल होने के लिए, आपके घर का एक सदस्य, आपका प्रधानसेवक आपके बीच होता। इस बार आप सभी की दीवाली, आप सभी के त्योहारों की खुशियां कुछ और ही होंगी।

Recommended Video

    Bharat Biotech की स्वदेशी Vaccine Covaxin के Second Trail को मिली मंजूरी | वनइंडिया हिंदी

    कोरोना के बढ़ते प्रकोप पर गंभीरता से चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'मैं बार-बार कहता हूं, मेरी ये बात आप मानें भी और जरूर याद भी रखिए कि 'जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं'। 'दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी' इस मंत्र को हमें कभी नहीं भूलना चाहिए, आपका स्वास्थ्य उत्तम रहना चाहिए।' पीएम मोदी ने देशवासियों से कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक लोग अतिरिक्त सावधानियां बरतें।

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में COVID-19 का प्रकोप, 10 लाख कोरोना संक्रमितों वाला देश का पहला राज्य बना

    लाभार्थियों को अपना पक्का घर मिला
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज मध्यप्रदेश के अनेक लाभार्थियों को उनके सपनों का घर मिला है। गृह प्रवेश करने वाले सभी बन्धुओं को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। ये साथी टेक्नोलॉजी के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े हैं। आज मध्य प्रदेश के लाभार्थियों को अपना पक्का घर मिला है, अपने सपनों का घर मिला है। एक नया विश्वास आपके मन में पैदा हुआ है। मध्य प्रदेश के 1.75 लाख ऐसे परिवार जो अपने घर में आज प्रवेश कर रहे हैं, उन सभी को मैं बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+