अब इंडियन लड़कियों को कोई फर्क नहीं पड़ता अगर उनका पति वर्जिन है या नहीं!
नई दिल्ली। सुनकर आपको अचरज जरूर होगा लेकिन यही सच्चाई है जो कि YTV वीडियो सर्वे में निकल कर सामने आयी है। जी हां YTV वीडियो ने एक सवाल किया आज की युवतियों से कि क्या उन्हें वर्जिन हसबैंड चाहिए जिनमें से आधे से ज्यादा लड़कियों का जवाब था कि यह कोई जरूरी नहीं है कि वो जिस लड़के से शादी से कर रही हैं वो वर्जिन हों।
यह सवाल YTV वीडियों वालों ने कॉलेज में पढ़ने वाली करीब 80 से ज्यादा लड़कियों से पूछा जो कि मैट्रों में रहती हैं। जिनमें से 70 प्रतिशत लड़कियों का कहना था कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उनका पति वर्जिन हो या नहीं।
लड़कियों को लड़कों से लव-केयर की उम्मीद
लड़कियों ने कहा कि आज जमाना बहुत ज्यादा आगे बढ़ चुका है, आज लड़के-लड़कियां साथ पढ़ते हैं, साथ काम करते हैं, साथ उठते-बैठते हैं, दोनों अच्छे दोस्त होते हैं तो कभी-कभी इमोशनली भी सेक्सुअल रिलेशनशिप लोगों के बीच में बन जाती हैं।
इसलिए हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता है कि उनकी शादी जिससे हो रही है उसके पहले ही किसी से शारीरिक संबंध हो चुके हैं।
आखिर कंडोम और अंडरवियर के एड में क्यों नजर आती हैं महिलाएं?
हां अगर वो पहले से किसी से शारीरिक संबंध बना चुका है तो एक तरह से अच्छा ही है उन्हें अपने रिलेशनशिप में फिर उसके साथ कोई दिक्कत नहीं होगी।
लड़के-लडकियों के बीच में सेक्स होना आम बात
लड़कियों के लिए अपने होने वाले पति में अपने प्रति प्यार और परवाह की चाहत हैं, उनका होने वाला पति उन्हें आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखे इससे ज्यादा की ख्वाहिश वो लोग नहीं करती हैं।
हां लड़कियों ने जरूर कहा कि शादी के बाद उनका पति उनके प्रति वफादार होना चाहिए, शादी से पहले की लाइफ से उन्हें कुछ लेना-देना नहीं है। जबकि 22 प्रतिशत लड़कियों ने कहा कि हां उनके लिए यह मायने रखता है कि उनका पति वर्जिन है या नहीं जबकि 27 प्रतिशत लड़कियों का कहना था कि वो ऐसा सवाल अपने होने वाले पति से नहीं कर सकती हैं।
इनसब बातों के अलावा और भी बहुत कुछ आज की नवयुवतियों ने कहा जानने के लिए नीचे के वीडियो पर जरूर क्लिक करें...













Click it and Unblock the Notifications