DMRC अपटेड: सभी स्टेशनों से मेट्रो सेवा सुचारू रूप से शुरू
नागरिकता बिल पर बवाल: आज भी बंद रहेंगे ये मेट्रो स्टेशन, DMRC ने जारी की लिस्ट
नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों के प्रदर्शन अब यूनिवर्सिटी से निकलकर दिल्ली के अलग-अलग इलाकों तक पहुंचता जा रहा है। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर जामिया के छात्रों के प्रदर्शन के बाद मंगलवार को दिल्ली के सीलमपुर और जफराबाद इलाके में पहुंच गया। दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के कारण DMRC ने कई मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश-निकासी बंद कर दी गई थी, लेकिन बुधवार को एक बार फिर से सभी स्टेशनों से सर्विस सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है। DMRC की ओर से जारी किए गए अपटेड के मुताबिक दिल्ली मेट्रो की सर्विस सभी स्टेशनों से जारी है। हर स्टेशन पर प्रवेश और निकासी को खोल दिया गया है।

इस प्रदर्शन में हजारों की तदाद में लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों और दिल्ली पुलिस के बीच झड़प हो रही है। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले और बल प्रयोग भी करना पड़ रहा है। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया। वहीं प्रदर्शन और विरोध को देखते हुए DMRC ने कई मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी को बंद कर दिया है।
DMRC ने विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आज भी कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। डीएमआरसी के मुताबिक आज जफराबाद मेट्रो स्टेशन और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। इन स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी बंद रहेगी, जबकि शिवविहार के लिए इंटरचेंज की सर्विस मौजपुर में रहेगी। इससे पहले मंगलवार को दिल्ली मेट्रो ने शिवविहार और जहौर इनक्लेव के मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया था। छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सीलमपुर के पास मेट्रो ने सात स्टेशन को बंद कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications