होली पर सुबह से नहीं चलेगी दिल्ली मेट्रो, 2:30 बजे शुरू होगी सर्विस
नई दिल्ली। होली के अवसर पर गुरुवार को दिल्ली-नोएडा में मेट्रो सेवाएं दोपहर के बाद शुरू होंगी। गुरुवार को 2 बजकर 30 मिनट के बाद ही मेट्रो शुरू होगी। मेट्रो फीडर बसों का परिचालन दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। दो बजे तक दिल्ली परिवहन निगम की बसें भी नहीं चलेंगी।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने जानकारी दी है कि 21 मार्च को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो के सभी रूटों पर दोपहर 2.30 बजे के बाद ही मेट्रो का परिचालन शुरू होगा। और फिर सामान्य रूप से चलेगा। डीटीसी की बसों की संख्या भी आम दिनों के मुकाबले कम रहेगी।
राजधानी दिल्ली में होली के मद्देनजर रेलवे, दिल्ली पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने भी किसी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की है। सरकारी अस्पतालों में पहुंचने वाले मरीजों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख बाजारों और रास्तों पर पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications