अब नेताओं और एक्टरों को भी ठग रहे हैं साइबर अपराधी, जानिये आप कैसे खुद को कर सकते हैं सुरक्षित
How to prevent cyber attack: सोशल मीडिया आज के समय में एक ऐसा जरिया बन चुका है, जिसके जरिये काफी काम आसान से लगने लगते हैं। अपना टैलेंट दिखाना हो या फिर अपनी आवाज को लोगों तक पहुंचाना... इंटरनेट की दुनिया में कुछ भी किया जा सकता है। लेकिन अगर इंटरनेट के फायदे हैं तो इन फायदों का कुछ लोग गलत तरीके से इस्तेमाल भी कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं साइबर अपराधियों की... जी हां! साइबर अपराध का आतंक कुछ ऐसा फैल रहा है, जिसकी चपेट में ना सिर्फ आम बल्कि खास लोग भी आ रहे हैं।
हाल ही में चौंकाने वाली खबर उस वक्त सामने आई जब बॉलीवुड एक्टर आफताब के साथ साइबर फ्रॉड हो गया। एक्टर से किसी ने पूरे डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। एक्टर ने इस फ्रॉड को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद ये मामला सामने आया।

सिर्फ आफताब ही एक जानी-मानी हस्ती नहीं हैं, जिनके साथ साइबर फ्रॉड हुआ हो। उनके अलावा DMK नेता दयानिधी मारन के साथ ही फ्रॉड का मामला सामने आया, जब उन्होंने पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। हैरानी की बात तो ये है कि उन्होंने स्कैमर से किसी भी तरह का पिन या फिर ओटीपी शेयर नहीं किया। फिर भी उनके साथ 1 लाख रुपये तक का फ्रॉड हो गया। ऐसे में आम लोगों के मन में बस यही सवाल खड़ा हो रहा है कि जब एक्टर्स और नेताओं के साथ भी ठगी हो सकती है तो वे कहां और कब तक बच पाएंगे। तो चलिये आपको बताते हैं कि आप किस तरह से ऐसे स्कैमर्स से बच सकते हैं।
आखिर कैसे होता है स्कैम?
बताते चलें कि साइबर अपराधी किसी एक तरीके से नहीं, बल्कि अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगते हैं। वे लोगों से पैसे एंठने के अलग-अलग तरीकों को अपनाते हैं। कभी पार्ट टाइम जॉब का ऑफर देके, तो कभी बैंक की केवाइसी को अपडेट करवाने के नाम पर, तो कभी यूपाई रिफंड के नाम पर ये लोग आम लोगों के पैसे ठग लेते हैं।
यूपीआई लिंक के जरिये हो रहा खेल
यूपाई के रिफंड वाले स्कैम की बात अगर की जाए तो अकसर आप जब ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं और किसी केस में ऑर्डर रिटर्न करवाते हैं तो ये पेमेंट आपके ओरिजनल पेमेंट मोड में आता है। शॉपिंग भी ज्यादातर यूपीआई के जरिये ही होती है। ऐसे में रिफंड के नाम पर आपसे यूपीआई के लिंक को खोलने के लिए बोला जाता है। कई बार लिंक खोलने के चक्कर में भोले-भाले लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications