तमिलनाडु गवर्नर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे एमके स्टालिन हिरासत में लिए गए
चेन्नई। तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन को शनिवार को हिरासत में लिया है। कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरे स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में लिया है। स्टालिन ने कहा है कि गवर्नर के संघीय ढांचे में दखल को लेकर वो विरोध जता रहे हैं और उन्हें रोकने की कितनी भी कोशिश की जाए, संविधान और संघीय ढांचे की रक्षा के लिए वो लड़ते रहेंगे।

स्टालिन ने कहा है कि गवर्नर लगातार संघीय ढांचे के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं और उनके सत्ता में गैर-जरूरी हस्तक्षेप को लेकर वो विरोध कर रहे हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी त्रिची में 192 डीएमके कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था, ये कार्यकर्ता काले झंडे लेकर राज्यपाल का विरोध कर रहे थे।













Click it and Unblock the Notifications