जेल में बंद होने के बाद भी जयललिता को नहीं मिल रही राहत

चेन्नई। आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद जयललिता की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जयललिता ने अपने सबसे करीबी और विश्वपासपात्र होने के नाते पन्नीरसेल्वम को मुख्यमंत्री का पद दिया था। ताकि जेल के भीतर से भी वो तमिलनाडु की कमान संभाल सके। लेकिन पन्नीरसेल्वम की स्वामिभक्ति अब उन्हें महंगी पड़ सकती है।

jayalalitha poster

दरअसल जेल में बंद जयललिता के पोस्टर अब भी सरकारी कार्यालय और सरकारी बिल्डिंग्स में लगे हैं जिसके खिलाफ डीएमके ने कोर्ट जाने का फैसला ले लिया है। इससे पहले जेल में बंद जयललिता के पोस्टर को डीएमके के वकील ने 24 घंटे के भीतर पोस्टर को हटाने के लिए एक पत्र लिखा था। लेकिन अभी तक इन पोस्टर्स के न हटने से नाराज डीएमके ने कोर्ट जाने का मन बना लिया है।

डीएमके के वकील ने कहा कि तमिलनाडु सरकार ने उनके लिखे पत्र पर को मानने से इनकार कर दिया, कल तक इसके जवाब में कुछ भी नहीं किया गया। लिहाजा उन्हें कोर्ट जाना पड़ेगा और इसके लिए वह साक्ष्यों को संकलित कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+