Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस-डीएमके का तमिलनाडु और पुडुचेरी में गठबंधन का ऐलान

चेन्नई। द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) और कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए गठबंधन के ऐलान के साथ ही दोनों दलों में सीटों का बंटवारा भी हो गया है। डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने बुधवार को चेन्नई में बताया कि तमिलनाडु में कांग्रेस को नौ और पुडुचेरी की इकलौती एक सीट दी गई है। दोनों दलों के शीर्ष नेतृत्व ममें बीते कई दिनों से गठबंधन और शीट शेयरिंग के लिए बैठकों का दौर जारी था, जिसके बाद बुधवार को इस पर फाइल मुहर लगी है।

DMK announce alliance with Congress in Tamil Nadu and Puducherry for lok sabha polls

तमिलनाडु में 39 और पुडुचेरी में एक लोकसभा सीट है। इसमें से 10 सीटें कांग्रेस को दी गई हैं। वहीं अन्य सहयोगियों की सीटों को लेकर अभी डीएमके ने जानकारी नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक, डीएमके 25 सीटों पर लड़ सकती है और पांच सीटें दूसरे दलों के लिए छोड़ी जा सकती हैं। पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार है जबकि तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक सत्ता में और डीएमके मुख्य विपक्षी दल है।

अन्नाद्रमुक ने 2014 में तमिलनाडु की 39 लोकसभा में से 37 सीटें जीती थीं। तब कांग्रेस और डीएमके अलग-अलग लड़े थे और कोई सीट जीत पाने में नाकामयाब रहे थे। वहीं 2009 में डीएमके और कांग्रेस साथ लड़ी थे। तब डीएमके को 18 और कांग्रेस को आठ सीटों पर जीत मिली थी। कांग्रेस-डीएमके का वोट प्रतिशत 42.5 फीसदी था. इस बार द्रमुक के नेतृत्व में आठ दल एकजुट होकर चुनाव लड़ सकते हैं। द्रमुक के साथ कांग्रेस के अलावा तीन वामपंथी दल, मुस्लिम लीग, एमडीएमके और वीसीके साथ आ सकते हैं।

वहीं एक दिन पहले एआईएडीएमके ने भी भाजपा और पीएमके के साथ गठबंधन का ऐलान किया है। तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (अन्नाद्रमुक) 27, पीएमके सात और भाजपा पांच सीटों पर आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेंगे। वहीं भाजपा ने राज्य में 21 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में एआईएडीएमके के उम्मीदवारों को समर्थन का ऐलान किया है। ऐसे में अब तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक और कांग्रेस, द्रमुक और अन्य छोटे दल होंगे तो दूसरी और अन्नाद्रमुक, पीएमके और भाजपा गठबंधन होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+