तमिलनाडु: BJP-AIADMK गठबंधन में शामिल हुई DMDK, 4 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
नई दिल्ली। बीते रविवार को चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान कर दिए हैं। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दल चुनावी जंग के लिए तैयार हो चुके हैं। पार्टियों के बीच गठबंधन और महागठबंधन जैसी चीजें भी तेज हो गई हैं। इसी कड़ीा में तमिल नाडू में एक्टर विजयकांत की पार्टी डीएमडीके ने राज्य में सत्तारूढ़ एआईएडीएमके और उसके अलाइंस पार्टनर बीजेपी और पीएमके से हाथ मिला लिया है। ये गठबंधन चुनाव की तारीखों की घोषणा के कुछ घंटों बाद ही किया गया। इसके साथ ही एनडीए को तमिलनाडू में मजबूती मिल गई है।

इस गठबंधन में डीएमडीके को राज्य की चार लोकसभा सीटें दी गईं। बता दें कि डीएमडीके को ये चार सीटें एआईएडीएमके ने अपने कोटे से दी हैं। ये जानकारी मुख्यमंत्री व पार्टी के समन्वयक ओ. पन्नीरसेल्वम ने रविवार को दी है। हालांकि पन्नीरसेल्वम ने कहा है कि सभी घटक दलों के साथ आपसी विचारविमर्श के बाद सीटों का बंटवारा होगा। इसके अलावा डीएमडीके की कोषाध्यक्ष प्रेमलता ने कहा कि तमिलनाडु में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में भी यह गठबंधन कायम रहेगा।
पन्नीरसेल्वम ने कहा कि चुनाव आयोग ने हालांकि लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ अभी केवल 18 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने का जिक्र किया है लेकिन डीएमडीके बाद में 3 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में भी एआईएडीएमके को समर्थन देगी।
यह भी पढ़ें- लोकसभा के साथ इन 4 राज्य में होंगे विधानसभा चुनाव, पढ़ें पूरा शेड्यूल
-
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव -
Divyanka Tripathi Love Story: गर्भवती हैं टीवी की 'ईशी मां'? शादी के 10 साल बाद बनेंगी मम्मी? कौन है पति?












Click it and Unblock the Notifications