कर्नाटक में कांग्रेस विधायकों के बीच विवाद पर यह बोले डीके शिवकुमार
नई दिल्ली। कर्नाटक में चल रहा सियासी घमासान खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जिस तरह से कांग्रेस विधायक आनंद सिंह और जेएन गणेश के बीच विवाद की खबर सामने आई थी, उसपर अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मंत्री डीके शिवकुमार ने सफाई दी है। शिवकुमार ने कहा कि दोनों विधायकों के बीच किसी भी तरह का कोई विवाद नहीं है, आपने देखा है कि कैसे सभी विधायक साथ आए और साथ जा रहे थे। विवाद की खबरें फर्जी हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट है, मुझे पूरा भरोसा है कि जो लोग सीएलपी की बैठक में हिस्सा नहीं ले सके वह भी वापस कांग्रेस में जल्द आएंगे।

इस बात की खबरें सामने आई थी कि कांग्रेस विधायक ने सिद्धारमैया को मर्सिडीज कार तोहफे में दी है, इसपर डीके शिवकुमार ने कहा कि इस तरह का कोई तोहफा या कुछ भी नहीं दिया गया है। हम भी कभी-कभी अपने दोस्तों को कार में घुमाने के लिए ले जाते हैं, इसमे ऐसी कोई बात नहीं है। क्या इस तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि है कि कि विधायक ने कार तोहफे में दी है, कहीं पर कोई भी रिकॉर्ड नहीं है, यह पूरी तरह से गलत खबर हैं।
गौर करने वाली बात है कि कांग्रेस के कई विधायक कुछ दिन पहले बागी हो गए थे। ऐसी खबरें सामने आई थी कि पार्टी के 12 विधायक इस्तीफा दे सकते हैं और प्रदेश में जेडीएस और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार गिर सकती है। लेकिन बागी विधायकों की वापसी के बाद यह संकट टल गया था। इस बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा था कि वह चाहे तो 48 घंटे के भीतर भाजपा के विधायको को खरीद सकते हैं लेकिन वह ऐसा नहीं करना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें- नितिन गडकरी ने बताया क्यों बुआ-भतीजा आए साथ, विपक्ष को दी खुली चुनौती












Click it and Unblock the Notifications