रिहा होने के बाद डीके शिवकुमार बोले- मुझे मुंबई पुलिस ने जबरन वापस भेजा
मुंबई: कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार ने मुंबई पुलिस की हिरासत से रिहा होने के बाद आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस उन्हें जबरन बेंगलुरु भेज रही है। हालांकि उन्होंने विश्वास जताया कि सभी असंतुष्ट विधायक कांग्रेस-जद (एस) के पाले में लौटेंगे। शिवकुमार को पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया। मुंबई पुलिस ने एक होटल में ठहरे बागी विधायकों से मिलने नहीं दिया गया।

मुंबई पुलिस पर बरसे डीके शिवकुमार
पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद डीके शिवकुमार ने कहा कि मुझे अभी भी विश्वास है कि सभी विधायक वापस आ जाएंगे और हम सभी एक बार फिर से एक होंगे। मैं विधायकों से मिलना और उनके साथ रहना चाहता था, लेकिन पुलिस मुझे बेंगलुरु ले जाने के लिए हवाई अड्डे पर ले जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार सुरक्षित रहेगी, उनमें से कोई भी पार्टी नहीं छोड़ रहा है।
बीजेपी के इशारे पर नहीं मिलने दिया जा रहा
डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि उन्हें बीजेपी के इशारों पर विधायकों से नहीं मिलने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें होटल में एंट्री करने से रोका जा रहा है। कांग्रेस और जेडीएस के 10 असंतुष्ट विधायक फिलहाल मुंबई के रेनिसन्स होटल कन्वेंशन सेंटर में रह रहे हैं। डीके शिवकुमार आज सुबह बागी विधायकों से मिलने के लिए होटल पहुंचे थे। इसके बाद वो होटल के बाहर ही बैठ गए थे। हालांकि बाद में मुंबई पुलिस ने शिवकुमार, मिलिंद देवड़ा और अन्य कांग्रेसियों को हिरासत में लिया और उन्हें कलिंगा विश्वविद्यालय के विश्राम गृह में रखा।
इसके बाद मुंबई पुलिस ने शाम को उन्हें रिहा कर दिया। कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा के कार्यालय ने सूचना दी कि मुंबई पुलिस डीके शिवकुमार को जबरन बेंगलुरु वापस भेजने के लिए एयरपोर्ट ले गई।

क्या है कर्नाटक का संकट
कांग्रेस और जेडीएस के 13 विधायकों के शनिवार को इस्तीफे के बाद कर्नाटक की एचडी कुमारस्वामी सरकार पर संकट गहरा गया था। 13 महीने पहले कांग्रेस ने बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए जेडीएस को चुनाव बाद समर्थन देकर सरकार बनाई। कांग्रेस ने जेडीएस को उनसे कम सीटों के बावजूद सीएम का पद दिया। इसके बाद दो निर्दलीयों विधायकों जो मंत्री थे, उन्होंने भी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन से किनारा कर लिया। कांग्रेस के बागी विधायकों ने शनिवार को मुंबई के सोफिटेल होटल में एंट्री ली थी। लेकिन सोमवार को वो मुंबई के रेनिसन्स होटल में शिफ्ट कर गए। कर्नाटक विधानसभा में 224 विधानसभा सीटें हैं।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications