सिद्धारमैया के नाम का ऐलान होने के बाद क्या बोले DK Shivkumar?

कर्नाटक में कांग्रेस ने पूर्व सीएम सिद्धारमैया पर फिर से भरोसा जाताया है। पार्टी हाई कमान के निर्णय को लेकर काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार प्रतिक्रिया दी है।

DK Shivkumar comment after Siddaramaiah CM

कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी के बीच दिग्गज नेताओं की सीएम पद की दावेदारी के बीच एआईसीसी ने अपना निर्णय दे दिया है। कर्नाटक के अगले सीएम सिद्दारमैया बनेंगे। ऐसे में डीके शिवकुमार के उस बयान की चर्चा है, जिसमें उन्हों सीएम पद ना मिलने पर एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना स्वीकार किया था। दरअसल, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष का एक बयान चर्चा में आया, दावा किया गया कि डीके शिवकुमार ने कहा कि सीएम के अलावा वो सरकार में और कोई पद स्वीकार करने वाले नहीं है। इस बीच एक साक्षात्कार में उन्होंने अब कांग्रेस की ओर से डिप्टी सीएम के पद को ऑफर को स्वीकार करने के सवाल पर जवाब दिया है।

डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने इंडिया टुडे की ओर से आयोजिक साक्षात्कार में कांग्रेस की ओर से कर्नाटक की नई सरकार को लेकर दिए गए पद के ऑफर को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा "कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक के लोगों से कुछ वादे किए हैं, हमें उन्हें पूरा करना है। आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव हैं। ऐसे में पार्टी को उस पर फोकस करना है। कांग्रेस अध्यक्ष और गांधी परिवार ने जो तय किया है, उसके लिए मैं तैयार हूं।"

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख (Karnataka Congress) डीके शिवकुमार ने डिप्टी सीएम के पद के ऑफर को स्वीकार करते हुए कहा कि हम समझते हैं कि हमें अपने राजनीतिक महत्वाकांक्षा के बजाय लोगों को हित और कांग्रेस संगठन के हित को सर्वोपरि रखते हुए निर्णय लेना उचित है। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कर्नाटक डिप्टी सीएम पद को स्वीकार करने के लिए सहमति व्यक्त की और कहा कि वे पार्टी के व्यापक हित में ये निर्णय ले रहे हैं।

Recommended Video

    Karnataka New CM: Siddaramaiah को CM बनाने के पीछे ये कारण, DK Shivkumar क्यों नहीं| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+