बेटी से ED की पूछताछ की खबर सुनने के बाद बढ़ गया था डीके शिवकुमार ब्लड प्रेशर, देनी पड़ी दवाइयां

नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस के दिग्गज नेता डीके शिवकुमार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को उनको तब और तगड़ा झटका लगा जब उनको पता चला कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय उनकी 22 साल की बेटी ऐश्वर्या से पूछताछ की। बेटी से पूछताछ की खबर सुनने के बाद डीके शिवकुमार ब्लड प्रेसर हाई हो गया जिसके बाज उनको दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाना पड़ा।

DK Shivkumar broke down after listen news of ED interrogation his daughter Aisshwarya

बता दें कि डीके शिवकुमार को फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय के हिरासत में हैं। लेकिन उनको जैसे ही यह पता चला कि ईडी उनकी बेटी से पूछताछ कर रही है वो खुद को संभाल नहीं पाए। सूत्रों की माने तो ईडी ने बुधवार को ऐश्वर्या को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। जिसके बाद गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय के दिल्ली स्थित हेड ऑफिस पहुंची हुईं थी। पूछताछ के बाद वो अपने बेंगलुरु अपने घर के लिए वापस लौट गईं। दूसरी ओर से उनके पिता को दवाईयां दी गई और ड्रॉप लगाया गया था।

वोक्कालिगा नेता के करीबी सूत्रों ने बताया कि वो शिवकुमार की हालत को देखकर हैरान रह गए, अदालत से उन्हें शेविंग किट देने की अनुमति ली गई। वहीं शिवकुमार के एक सहयोगी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि हमने उन्हें कुछ दिन पहले शेविंग किट दी थी। सूत्रों की माने तो प्रवर्तन निदेशालय ने कथित हवाला लेनदेन बेनामी संपत्ति को लेकर ऐश्वर्या से पूछताछ की है। इसके अलावा परिवार की ओर से संचालित ग्लोबर कॉलेज में एक ट्रस्टी के रूप में शामिल ऐश्वर्या से 2017 में सिंगापुर की एक बिजनेस यात्रा को लेकर भी पूछताछ की गई।

शुक्रवार को शिवकुमार को अदालत में पेश किया जाना है और सूत्रों की माने तो ईडी हिरासत की समय सीमा को पांच दिन और बढ़ाने की मांग कर सकती है। लेकिन उम्मीद है कि अगर कोर्ट ईडी की मांग को खारिज करती है तो संभवत डीके शिवकुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो डीके शिवकुमार पी चिदंबरम के बाद तिहाड़ जेल जाने वाले दूसरे हाई प्रोफाइल कांग्रेसी नेता बन जाएंगे।

यह भी पढ़ें- कितनी संपत्ति की मालिक हैं डीके शिवकुमार की बेटी ऐश्वर्या, जिनसे ED ने 7 घंटे तक की पूछताछ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+