Karnataka: डीके शिवकुमार की संपत्ति 68% बढ़ी, 1414 करोड़ के मालिक हैं कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख, भरा नामांकन
डीके शिवकुमार ने नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले रोड शो किया। यहां से वे सात बार चुनाव जीत चुके हैं। 10 मई को कर्नाटक में विधानसभा का चुनाव है।

DK Shivkumar Assets: कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख डीके शिवकुमार ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करते समय उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति और परिवार के सदस्यों की संपत्ति के बारे में बताया।
हलफनामे से पता चला कि शिवकुमार की संपत्ति में 68 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2018 के मुकाबले उनकी संपत्ति में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने अपनी संपत्ति 1414 करोड़ रुपये बताई है, जो 2018 के मुकाबले 68 प्रतिशत अधिक है।
बता दें कि 2013 के विधानसभा चुनावों के लिए उनके हलफनामे में शिवकुमार के परिवार के पास 251 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। जबकि 2018 के हलफनामे में उनके रिश्तेदारों के पास कुल 840 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। हलफनामे के अनुसार, शिवकुमार के पास 12 बैंक खाते हैं, जिनमें से कुछ का प्रबंधन उनके भाई डीके सुरेश द्वारा ज्वाइंट रूप से किया जाता है।
डीके शिवकुमार की संपत्ति का कुल मूल्य 1414 करोड़ रुपये है। उनके पास 225 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। शिवकुमार के नाम पर केवल एक कार है। जिसकी कीमत 830000 रुपये है। कांग्रेस नेता के नाम पर 970 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। जबकि उनकी पत्नी उषा के नाम पर 113.38 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।
उनके बेटे आकाश के नाम अचल संपत्ति 54.33 करोड़ रुपये है। शिवकुमार के नाम पर कुल संपत्ति 1214.93 करोड़ रुपये है। नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो किया। यहां से वह सात बार निर्वाचित हो चुके हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को एक चरण में होंगे। मतगणना 13 मई को होगी।
यह भी पढ़ें- Karnataka Election 2023: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने किया नामांकन, कहा- 150 सीटें जीतेंगे












Click it and Unblock the Notifications